Delhi Accident: पुणे और मुंबई के बाद दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर, मर्सिडीज ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत

0
33
Delhi Accident पुणे और मुंबई के बाद दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर, मर्सिडीज ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत
Delhi Accident : पुणे और मुंबई के बाद दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर, मर्सिडीज ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत

Hit-and-Run Incident At Ashram Flyover, (आज समाज), नई दिल्ली: पुणे और मुंबई में हाल के महीनों में हुई तेज रफ्तार की दुर्घटनाओं के बाद अब देश की राजधानी दिल्ली में तेज रफ्तार वाहन चालक ने एक शख्स की जान ले ली है। भोगल के निकट आश्रम फ्लाईओवर पर एक मर्सिडीज कार ने 34 वर्षीय साइकिल सवार को कूचल दिया है। हादसे में उसकी मौत हो गई है।

आरोपी को हिरासत में लिया

पुलिस ने वाहन जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। है। मृतक का नाम राजेश बताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी। वहीं दिल्ली से सटे नोएडा में भी आज सुबह एक बस ने कहर बरपाया। सेक्टर 62 में यूपी रोडवेज की बस ने स्कूटी सवार चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। घायलों को लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

पुणे : मई में पोर्श कार ने ली थी दो लोगों की जान

गौरतलब है कि पुणे के कल्याणी नगर इलाके में इसी साल 9 मई को एक तेज रफ़्तार पोर्श कार ने बाइक पर सवार दो लोगों को कुचल दिया था। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मरने वालों में एक लड़का था और एक लड़की। जिस कार से ये एक्सीडेंट हुआ उसका रजिस्ट्रेशन भी नहीं था।

मुंबई : जुलाई में बीएमडब्ल्यू से महिला को मार डाला

मुंबई के वर्ली इलाके में गत जुलाई के पहले सप्ताह में तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने बाजार से स्कूटर से मछली लेकर आ रहे दंपति को रौंद दिया था। घटना में महिला की मौत हो गई थी जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस सूत्रों ने बताया था कि जिस कार से यह हादसा हुआ उसमें हादसे के दौरान शिवसेना के नेता का बेटा बैठा था।