Himachal Pradesh प्रशासनिक सेवाएं संघ का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला

0
191
Himachal Pradesh प्रशासनिक सेवाएं संघ का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला
Himachal Pradesh प्रशासनिक सेवाएं संघ का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला

Himachal News : शिमला। मुख्यमंत्री (Chief Minister) सुखविंद्र सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) से आज यहां हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं (Himachal Pradesh Administrative Services) अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष श्रवण मांटा (Shravan Manta) के नेतृत्व में शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के लोगों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने के लिए राज्य सरकार विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर सुधार कर रही है।

Himachal Pradesh प्रशासनिक सेवाएं संघ का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला
Himachal Pradesh प्रशासनिक सेवाएं संघ का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला

सरकार की इन पहलों का लाभ आम जनता तक पहुंचाने में प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता प्रदान कर रही है और जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए इन क्षेत्रों में सुधार की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं अधिकारियों को प्रदेश के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए समर्पण भाव एवं कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने के लिए कहा।

Himachal Pradesh प्रशासनिक सेवाएं संघ का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला
Himachal Pradesh प्रशासनिक सेवाएं संघ का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला

हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं संघ ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों और कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक लागू करने में वह तत्परता से कार्य करेंगे। इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर और संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे। Himachal News

यह भी पढ़ें : Chakrhi Dadri News : कंप्यूटर आपरेटरों की हड़ताल 11 वें दिन जारी, आमजन व विद्यार्थी परेशान