Deepika Ranveer News: दीपिका पादुकोण और रणवीर के घर आई नन्हीं परी

0
433
Deepika Ranveer News दीपिका पादुकोण और रणवीर के घर आई नन्हीं परी
Deepika Ranveer News : दीपिका पादुकोण और रणवीर के घर आई नन्हीं परी

Ranveer Singh Became Father, (आज समाज) मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर नन्ही परी आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस ने गणेश चतुर्थी के अगले दिन यानी आज बेटी को जन्म दिया है। पहले रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि दीपिका की डिलीवरी 28 सितंबर को होनी है। सोर्सेज की मानें तो दीपिका ने अपनी सी-सेक्शन के जरिए बेटी को जन्म दिया है। दीपिका-रणवीर ने अपने बच्चे का वेलकम करने के लिए पहले से ही आज का दिन चुना हुआ था।

शाम करीब 5 बजे ले जाया गया था अस्पताल

दीपिका को 7 सितंबर को शाम करीब 5 बजे उनकी मां उज्जला पादुकोण के साथ मुंबई के रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल जाते समय के एक्ट्रेस के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। शादी के 6 साल बाद दीपिका-रणवीर एक नन्ही परी के माता-पिता बने हैं। जैसे ही ये खबर सामने आई है, कपल को बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। दो दिन पहले दीपिका और रणवीर ने मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए थे।

फरवरी में फैंस को दी थी खुशखबरी

दीपिका और रणवीर ने इस साल फरवरी में खुशखबरी की जानकारी फैंस के साथ साझा की थी। इसके बाद से अभिनेत्री सोशल मीडिया पर हर अपडेट लगातार साझा करती रहीं हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने अपनी फिटनेस और खानपान का पूरा ख्याल रखा और इसे लेकर फैंस को भी जागरूक करती रहीं।

फैंस को कपल की इस अगली फिल्म का इंतजार

दीपिका और रणवीर की अगली फिल्म का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार है। दोनों फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में साथ नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि फिल्म में दीपिका लेडी सिंघम के रूप में नजर आएंगी, जबकि जबकि रणवीर एक कैमियो में नजर आएंगे।