Haryana News: दीपक बाबरिया की छुट्टी, बीके हरिप्रसाद होंगे हरियाणा कांग्रेस के नए प्रभारी

0
112
Haryana News: दीपक बाबरिया की छुट्टी, बीके हरिप्रसाद होंगे हरियाणा कांग्रेस के नए प्रभारी
Haryana News: दीपक बाबरिया की छुट्टी, बीके हरिप्रसाद होंगे हरियाणा कांग्रेस के नए प्रभारी

गुटबाजी रोकना कांग्रेस हाईकमान का मुख्य मकसद
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: दीपक बाबरिया की हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी पद से छुट्टी हो गई है। उनकी जगह बीके हरिप्रसाद को हरियाणा कांग्रेस प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। गत देर शाम कांग्रेस हाईकमान ने हरियाणा सहित कई प्रदेशा के प्रभारी बदलने की सूची जारी की है। इस सूची में बीके हरिप्रसाद को हरियाणा और रजनी पाटिल को हिमाचल व चंडीगढ़ का प्रभारी लगाया गया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पंजाब से जनरल सेक्रेटरी लगाया गया है।

कांग्रेस 5 साल में बदल चुकी 3 प्रभारी

हरियाणा में कांग्रेस ने 5 साल के अंतराल में अब तक 3 प्रभारी बदले हैं। 12 सितंबर 2020 को विवेक बंसल को प्रभारी लगाया था। 2023 में बंसल को हटाकर शक्ति सिंह गोहिल को हरियाणा का प्रभारी लगाया गया। वह 6 महीने ही प्रभारी रहे। इसके बाद कांग्रेस ने 9 जून 2023 को दीपक बाबरिया को प्रभारी बनाया। विवेक बंसल से पहले गुलाम नबी आजाद और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ हरियाणा के प्रभारी रह चुके हैं।

हरियाणा कांग्रेस की गुटबाजी को खत्म नहीं कर सका कोई भी प्रभारी

आज तक कांग्रेस हाईकमान द्वारा हरियाणा में जितने भी प्रभारी बनाकर भेजे गए है। उनमें से कोई भी हरियाणा कांग्रेस में जारी गुटबाजी को खत्म नहीं कर सका। अब कांग्रेस ने बीके हरिप्रसाद को हरियाणा का जिम्मा सौंपा है। बीके हरिप्रसाद के सामने सबसे बड़ी चुनौती गुटबाजी को थामने की ही रहेगी। हरियाणा में गुटबाजी के कारण कांग्रेस अच्छे माहौल के बावजूद चुनाव हार गई थी। विवेक बंसल से लेकर दीपक बाबरिया को हरियाणा में काम करने का लंबा समय मिला। वह कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई में ही फंसे रहे।

ये भी पढ़ें : हरियाणा निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची