Haryana Assembly Election: हरियाणा में महागठबंधन पर आज फैसला

0
189
हरियाणा में महागठबंधन पर आज फैसला
हरियाणा में महागठबंधन पर आज फैसला

आप ने 5-सपा ने 3 सीटें मांगी; हुड्डा-सुरजेवाला का विरोध
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के तहत आज फैसला होने के आसार हैं। आम आदमी पार्टी ने 5 और समाजवादी पार्टी ने 3 सीटें कांग्रेस से मांगी हैं। हालांकि राहुल गांधी के इस प्लान का पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला विरोध कर रहे हैं, लेकिन दोनों दलों के नेताओं से हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया बातचीत कर रहे हैं। अब तक की बातचीत में कांग्रेस, आप को 5 सीटें दे सकती हैं, लेकिन समाजवादी पार्टी के साथ सीट शेयरिंग को लेकर संशय बना हुआ है। सूत्रों का कहना है कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 3 सीटों की सूची कांग्रेस को भेजी हैं, इन सीटों में पलवल जिले की हथीन, चरखी दादरी की दादरी और गुड़गांव की सोहना विधानसभा सीटें शामिल हैं।

सपा ने 12 सीटों पर ठोकी थी दावेदारी

इससे पहले सपा की हरियाणा यूनिट ने जाट, यादव और मुस्लिम बहुल 12 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव कांग्रेस को दिया था। हरियाणा में सपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भाटी, पूर्व टछउ संजय लाठर और राव विजेंदर की कमेटी बनाकर 3 सीटों के भी नाम मांगे थे, जिसके बाद अब 3 सीटों का संशोधित प्रस्ताव पार्टी की ओर से कांग्रेस को दिया गया है।

10 सीट मांग रही थी आप

राज्य में गठबंधन को लेकर कांग्रेस-आप के बीच 3 मीटिंग हो चुकी हैं। इंडिया गठबंधन के तहत अअढ कांग्रेस से 10 सीटें मांग रही थी, कांग्रेस ने आप को 4 सीटें आॅफर की थी। 2 मीटिंग के बाद सीट शेयरिंग पर सहमति नहीं बनी। इसके बाद तीसरी मीटिंग में कांग्रेस ने एक और सीट का आॅफर दिया। कांग्रेस 2 लिस्ट में 32 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। बची 58 सीटों में आप को 5 सीट दी जा सकती हैं।

आप के साथ कांग्रेस का 4+1 फॉर्मूला

पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने आप को 4+1 फॉर्मूला यानी 5 सीट का आॅफर दिया है, जिस पर लगभग सहमति बन चुकी है। दोनों पार्टियों में जींद, कलायत, पानीपत (ग्रामीण), गुरुग्राम, पेहोवा और ओल्ड फरीदाबाद की 6 सीटों पर समझौता होने की चर्चा है। जींद से आप के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, कलायत से वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा, पेहोवा से पूर्व मंत्री बलवीर सैनी आप के टिकट से चुनाव लड़ सकते हैं। पानीपत (ग्रामीण) और गुरुग्राम से अभी कोई चेहरा सामने नहीं आया है।