FARIDABAD NEWS : फरीदाबाद में रेप-मर्डर केस में फांसी की सजा

0
155

FARIDABAD NEWS (AAJ SAMAAJ) :  फरीदाबाद जिले में एक दिव्यांग महिला की दुष्कर्म के बाद नृशंस तरीके से उसकी हत्या कर देने के मामले में कोर्ट ने दोषी को फांसी की सजा सुनाई गई है। उसने न सिर्फ महिला का रेप किया, बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट में राड डाल दी। इसके बाद गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले में कोई चश्मदीद गवाह नहीं था। फोरेंसिक रिपोर्ट व अन्य साक्ष्य के आधार पर उस पर दोष साबित हुआ है।

फरीदाबाद के अतिरिक्त सेशन जज पुरुषोत्तम कुमार की कोर्ट ने मनोज नेपाली को धारा 302 और 376 आईपीसी में दोषी पाए जाने पर फांसी की सजा सुनाई है। उस पर 1 लाख 5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।
घटना वर्ष 2022 के नवंबर महीने में सेक्टर-7 थाने की है। जब एक महिला का शव सेक्टर सात के खंडहर के पास पार्क में मिला था। उस समय महिला अर्धनग्न अवस्था में थी, जिसके गले चुन्नी कसी हुई थी। महिला के शव के पास एक वाइपर भी पड़ा था। पुलिस ने महिला के शव और आसपास से सबूत को जुटाकर इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की तलाश में जुट गई थी। उसी समय थाना सेक्टर 8 के प्रभारी रहे दलबीर ने 376, 302 के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ  मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी।

काफी तलाश के बाद सीसीटीवी के आधार पर आरोपी मनोज नेपाली महिला के साथ जाता हुआ गुरुद्वारे के सामने से देखा गया था। जहां पर उसने अपना माथा भी टेका था, सीसीटीवी के आधार पर इसके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। फोरेंसिक जांच में पाया गया कि आरोपी मनोज नेपाली का सीमन महिला के कपड़ों पर मिला था, जिसका डीएनए मैच हो गया। इसके आधार पर आरोपी को सजा सुनाई गई है।

मृतका महिला दिव्यांग थी, जो अपने पति को बिना बताए घर से निकल गई थी और न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई थी जहां पर मनोज नेपाली से महिला का संपर्क हुआ मनोज नेपाली छीना झपटी और शराब पीने का आदि था मनोज नेपाली महिला को दुष्कर्म करने की नीयत से सेक्टर 7 इलाके में एक खंडहर जैसे पार्क में लेकर पहुंचा जहां पर न केवल उसके साथ उसने दुष्कर्म किया बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी और चुन्नी से गला घोंट दिया।

इस मामले में बड़ी बात यह थी कि इस घटना का कोई भी चश्मदीद गवाह नहीं था। मामला कोर्ट में चला और मामले में 12 तारीख पड़ी। इस मामले में 22 लोगों की गवाहियां हुई। बुधवार को सेशन जज पुरुषोत्तम कुमार ने यह टिप्पणी देते हुए आरोपी को फांसी की सजा सुनाई कि मानसिक दिव्यांग महिला के साथ किए गए दुष्कर्म और हत्या के जघन्य अपराध में आरोपी को माफ  नहीं किया जा सकता।