Karnal News: करनाल में अर्धनग्न अवस्था में मिला युवक का शव

0
196
करनाल में अर्धनग्न अवस्था में मिला युवक का शव
करनाल में अर्धनग्न अवस्था में मिला युवक का शव

Karnal News (आज समाज) करनाल: हरियाणा के करनाल में नगला मेघा गांव के पास करनाल मेरठ रोड पर एक युवक का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है। शव पर चोटों के निशान भी हैं। युवक चार दिन पहले वृंदावन के लिए निकला था। परिजनों ने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की पहचान 19 वर्षीय सचिन के रूप में हुई है। सचिन परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी तीन बहनें और एक भाई था। सचिन मजदूरी करता था। मृतक की बहन प्रवीणा ने बताया कि उसका भाई वृंदावन के लिए निकला था, लेकिन वह वृंदावन नहीं पहुंचा। दो दिन बाद फोन भी किया था, उसने बताया था कि वह करनाल के आसपास ही है। हमें नगला मेघा के पास रात ढाई बजे अर्धनग्न हालत में उसका शव मिला है। उसके पास उसका बैग भी नहीं था। उसका भाई नगला में ही काम किया करता था। वहीं मृतक के चचेरे भाई राहुल ने बताया कि कुछ युवकों ने सचिन के साथ मारपीट की है। वे कौन थे इसके बारे में कुछ भी नहीं पता चल पाया है। उसकी शरीर पर चोट के निशान है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया है। सदर थाना के जांच अधिकारी ने बताया कि अल सुबह ढ़ाई बजे सचिन का शव मिला है। पोस्टमार्टम के बाद ही असली कारणों का पता चल पाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। शिकायत के अनुरूप कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।