Faridabad News: फरीदाबाद में शादी समारोह में शामिल होने गए युवक का शव फंदे पर लटका मिला

0
111
Faridabad News: फरीदाबाद में शादी समारोह में शामिल होने गए युवक का शव फंदे पर लटका मिला
Faridabad News: फरीदाबाद में शादी समारोह में शामिल होने गए युवक का शव फंदे पर लटका मिला

27 अप्रैल को होनी थी गांव धुलावट वासी रिजवान की शादी
Faridabad News (आज समाज) फरीदाबाद: जिले के एक गांव के युवक का शव ग्रिल पर लटका मिला। युवक घर से शादी समारोह में शामिल होने की बात कहकर गया था। गत दिवस सुबह युवक का शव बडखल झील के पास ग्रिल पर लटका मिला। मृतक की पहचान 22 वर्षीय रिजवान पुत्र मुबीन के रूप में हुई है। मृतक तावडू के पास के गांव धुलावट का रहने वाला था, जिसकी गांव बड़खल में ननिहाल थी। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

ननिहाल में किसी शादी समारोह में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला रिजवान

जानकारी देते हुए मृतक रिजवान के दादा मोहम्मद अली ने बताया कि बीते कल ही रिजवान अपनी ननिहाल में किसी शादी समारोह में शामिल होने की बात कहकर आया था। उनके पोते रिजवान की आने वाले 27 अप्रैल को नल्लहड़ की रहने वाली लड़की से शादी तय हुई थी। रिजवान का अपने ननिहाल में अक्सर आना-जाना होता था और बीते कल वह अपने पिता मुबारक को बड़खल गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने की बात कह कर आया था।

घर से लेकर आया था 500 रुपए

अपने बड़े दादा फकरू से शादी समारोह में शामिल होने के लिए 500 लेकर आया था, लेकिन जब शाम तक वह घर नहीं पहुंचा, तब उसके पिता मुबीन ने उसे फोन कर घर आने के लिए कहा। रात 9 बजे तक मुबीन की रिजवान से बात होती रही। रिजवान ने कहा कि उसे आने के लिए साधन नहीं मिल रहा है। जिसके बाद पिता मुबीन ने कहा कि वह आॅटो रिजर्व करके घर आ जाए, वहां पहुंचने पर उसे पैसे दे देंगे, क्योंकि उनके फोन से पैसे ट्रांसफर नहीं हो रहे थे।

झील के पास सैर करने लोगों ने दी पुलिस को सूचना

रात के 11 बजे तक उसके पिता ने रिजवान का इंतजार किया, लेकिन रिजवान घर नहीं पहुंचा। जिसके बाद से उसका फोन स्विच आॅफ आ रहा था। आज सुबह गांव बड़खल में झील के पास सैर करने वाले लोगों ने रिजवान के शव को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा, तब इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई। इसके बाद गांव के लोग जब मौके पर पहुंचे, तब रिजवान की पहचान हुई।

लड़की से चल रहा था प्रेम प्रसंग

वही रिजवान के दादा मोहम्मद अली ने बताया कि रिजवान के पिता ने दो शादियां की थी। रिजवान पहली पत्नी से था और दूसरी पत्नी से चार बेटियां और एक बेटा है, उन्हें संदेह ही नहीं उन्हें भरोसा है कि उनके पोते रिजवान की हत्या की गई है। जैसा कि उन्हें मालूम चला है कि रिजवान का बढ़खल गांव में ही किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उन्हें शक है कि इस प्रेम प्रसंग के चलते रिजवान की हत्या की गई है।

जांच में जुटी पुलिस

मामले में अनखीर चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर जसवीर ने बताया कि परिवार ने शिकायत में हत्या किया आशंका जताई है। फिलहाल मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ये भी पढ़ें : हिसार एयरपोर्ट से रावनवमी पर अयोध्या के लिए उड़ेंगी फ्लाइट

  • TAGS
  • No tags found for this post.