मृतका दो बच्चों की मां
Charkhi Dadri News (आज समाज) चरखी दादरी: हरियाणा के चरखी दादरी में एक मकान से प्रेमी जोडेÞ के शव बरामद हुए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया है। महिला की लाश छत और युवक की घर के भीतर रसोईघर के पास पड़ी हुई थी। जिस घर में लाश मिली, वह महिला का ससुराल है। मृतका शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे हैं।

वहीं युवक दीपक भिवानी के गांव ओबरा का रहने वाला व अविवाहित है। वह चरखीदादरी के रसगुल्ला प्लांट में काम करता था। पुलिस ने रसोईघर से भी खाने के सैंपल लिए। पुलिस ने घर से टैबलेट के खाली पैकेट भी बरामद किए हैं। यह नींद की गोलियां हो सकती हैं। इस बारे में बाढ़ड़ा थाने के एसएचओ दिलबाग सिंह ने कहा कि अभी निरीक्षण किया जा रहा है। जो भी मामला होगा, उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। अभी की जांच में यह सुसाइड लग रहा है। हमें कोई सुसाइड नहीं मिला है।

दोनों के बीच थे अवैध संबंध

मृतका के पति ने कहा कि दोनों के बीच अवैध संबंध थे। उसकी गैरमौजूदगी में युवक उसके घर आता था। तब वह उसके माता-पिता को खाने-पीने की चीजों में नींद की गोलियां मिलाकर दे देते थे। शुरूआती जांच में इसे सुसाइड माना जा रहा है लेकिन पुलिस उनकी हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पति को इनके रिश्ते का पता था। घर में रात को उसके अलावा उसके पति संदीप व सास-ससुर भी थे।

कमरे की लगी थी बाहर से कुंडी, मां ने दी घटना की जानकारी

मृतका के पति संदीप का कहना है कि उसके पिता बीमार रहते हैं। मां भी आजकल बीमार है। मैं भी घर पर ही था लेकिन सबको इसके बारे में सुबह जानकारी मिली। मृतका के पति संदीप ने यह भी बताया कि वह जिस कमरे में सो रहा था, उस कमरे के दरवाजे पर बाहर कुंडी लगी हुई थी। सुबह करीब साढे 5 बजे उसकी मां ने कुंडी खोली है और उसके इसके बारे में जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

मेरे पीछे से घर पर आता था युवक, पत्नी सास-ससुर को दे देती थी नींद की गोलियां

मृतका के पति संदीप ने बताया कि वह मृतक युवक को नहीं जानता। उसने बताया कि उसे इतना जरूर पता चला था कि वह जब घर पर नहीं होता था तो युवक पीछे से उसके घर आता था। युवक के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। उसने बताया कि वह परिवार के लोगों को नींद की गोली दे देते थे। इसका पता उसे तब चला, जब कुछ समय पहले उसकी मां की तबीयत बिगड़ी। डॉक्टर से जांच में पता चला की मां ने नींद की गोलियां खाई थीं।

मूल रूप से उत्तरप्रदेश की रहने वाली है शांति

मरने वाली महिला शांति देवी (28) मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बांदा की रहने वाली है। नवंबर 2016 में उसकी चरखी दादरी के गांव हुई के रहने वाले संदीप (40) के साथ शादी हुई थी। संदीप ट्रक ड्राइवरी करता है। शादी के बाद दोनों के 2 बच्चे हुए। इनमें 8 साल का बेटा और 6 साल की बेटी है।

रसगुल्ला प्लांट में काम करता था दीपक

घटना की सूचना मिलने पर भिवानी से मृतक युवक के पिता सहित दूसरे लोग गांव हुई पहुंचे। मृतक युवक के चाचा राजकुमार ने बताया कि दीपक चरखी दादरी जिले में स्थित एक रसगुल्ला प्लांट पर काम करता था। वह अविवाहित था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके अलावा उसकी दो बहनें हैं, जिनका वह इकलौता भाई था।

ये भी पढ़ें : अगले 24 घंटे में हरियाणा में चलेंगी तेज हवाएं