Dayal Purush Sant Darshan Singh Maharaj एवं परम पूज्य संत राजिद्र सिंह महाराज का प्रकाश उत्सव मनाया गया

0
114
Dayal Purush Sant Darshan Singh Maharaj
Aaj Samaj (आज समाज),Dayal Purush Sant Darshan Singh Maharaj,पानीपत: दयाल पुरुष दर्शन सिंह महाराज एवं संत राजिंदर सिंह महाराज का प्रकाश पर्व सावन कृपाल रूहानी मिशन पानीपत की शाखा घरौंडा राजिंदर आश्रम मैं संगत ने मिलजुल कर मनाया। हरियाणा के जर्नल इंचार्ज प्रेम प्रकाश बांगिया ने महाराज की शिक्षाओं प्रकाश डाला। महाराज की आध्यात्मिक शिक्षाओं की भूरि भूरि प्रशंसा की और मानव समाज को अध्यात्म के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया।  सहारनपुर से कव्वाल ने समझाया कि हमें कैसे अपने अवगुणों को पहचान कर एक एक करके दूर कर सकते हैं और साथ ही सद्गुणों के महत्व पर चर्चा की और पूरी संगत का कव्वालियों से मन मोह लिया।

रूह गद गद हो गई। महाराज के दर्शन करके तू कितना सोना है मैं वारी वारी जावा सामने होवे यार ते नचदा पैंदा है।

 

विश्व भर में 3200 से ज्यादा केंद्र एवं विश्व की 55 भाषा में साहित्य उपलब्ध

प्रधान गुलशन अरोड़ा ने सारी संगत का धन्यवाद किया और बताया कि विश्व भर में 3200 से ज्यादा केंद्र एवं विश्व की 55 भाषा में साहित्य उपलब्ध है सचिव साहिल ने केंद्र की गतिविधियों के बारे में बताया बाल सत्संग के बच्चों को उपहार तथा नए नाम लेवाओं का सम्मान करते हुए उपहार दिए। कैशियर नीरू मुथरेजा ने कहा कि संस्था से जुड़े पदाधिकारी व सावन कृपाल रूहानी मिशन निष्काम सेवा पर ज्यादा ध्यान देती है और भजन स्मरण करने के लिए प्रेरित करती है। पानीपत सेंटर से प्रधान राजा सिंह करंनस केंद्र की पदाधिकारी एवं संगत मांडी की संगत सत्संग में पहुंचने वाले सभी ने भंडारे का भी बहुत ही आनंद लिया।

यह भी पढ़ें : Aaj Ka Rashifal 06 Nov 2023 : इन राशि वालो का मन रहेगा अशान्त, बाकी जाने अपनी राशि का हाल

यह भी पढ़ें : Antyodaya Mahasammelan Karnal : करनाल पहुंचने पर गृह मंत्री अमित शाह का भव्य स्वागत