Innerwheel Club Panipat Midtown द्वारा आयोजित डांडिया नाइट में 60 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

0
118
Innerwheel Club Panipat Midtown
Innerwheel Club Panipat Midtown
Aaj Samaj (आज समाज),Innerwheel Club Panipat Midtown,पानीपत : इनरव्हील क्लब पानीपत मिडटाउन ने अंसल, पानीपत स्थित प्रसिद्ध सर्किल पर डांडिया पार्टी का आयोजन कर नवरात्रि का त्योहार बड़े भव्य तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम का आरम्भ मां दुर्गा की पूजा के साथ किया गया। मां का आह्वान प्रधान नीतू छाबड़ा ने शंख द्वारा किया, जिसके बाद तंबोला और कई अन्य खेल भी खेले गए। कार्यक्रम में डांडिया की धुन, गरबा, पंजाबी, फिल्मी, डीजे मिक्स सहित अन्य भजनों पर सदस्याओं ने जमकर डांडिया खेला। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं कराई गई, जैसे बेस्ट गरबा डांस, सबसे अच्छी डांडिया पोशाक, सबसे अच्छा मेकअप, सबसे बड़े आभूषण, एथनिक लुक आदि। बीच- बीच में ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी की गई।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राधा कृष्ण नृत्य था

डांडिया नाइट में 60 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राधा कृष्ण नृत्य था। टीम को विशेष रूप से दिल्ली से बुलाया गया था। अध्यक्ष नीतू छाबड़ा ने कहा कि डांडिया का जादू सबको नाचने पर विवश कर देता है। चार्टर अध्यक्ष कंचन सागर ने कहा कि गरबा हर किसी के लिए है, उन्होंने अनुरोध किया कि हमें नवरात्रि महापर्व को स्नेह पूर्वक और धूमधाम से मनाते हुए खुशहाली की कामना करनी चाहिए। उक्त जानकारी देते हुए संपादिका स्वाति गोयल ने कहा कि डांडिया सबसे सुंदर नृत्य है। यह भारतीय संस्कृति और परंपरा का उत्सव है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की मास्टर ऑफ सेरेमनी पूर्व प्रधान एवं कार्यकारी सदस्या रितिका गर्ग और सीमा बब्बर रहीं।