Dandiya dance of Teachers in RPS : नवरात्रि की संध्या पर आरपीएस में शिक्षिकाओं के डांडिया नृत्य ने मोह लिया मन

0
114
कार्यक्रम में उपस्थित चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव, प्राचार्य किशोर तिवारी व शिक्षिकाएं।
कार्यक्रम में उपस्थित चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव, प्राचार्य किशोर तिवारी व शिक्षिकाएं।
  •  हमारी सभ्यता व संस्कृति का संदेश देने वाले इन पर्वों को मिलजुलकर मनाएं : डॉ. पवित्रा राव

Aaj Samaj (आज समाज),Dandiya dance of Teachers in RPS,नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:  नवरात्रि के शुभावसर पर आरपीएस विद्यालय की ओर से डांडिया नृत्य संध्या का भव्य आयोजन किया गया। सामूहिक गरबा नृत्य में सभी अध्यापिकाओं व अन्य उपस्थित महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्जलित कर किया गया। नवरात्रि पर्व पर आयोजित डांडिया नृत्य कार्यक्रम को लेकर आरपीएस ग्रुप की चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव ने कहा कि भारत देश पर्वों का देश है। यहां पर समय-समय पर हमारी सभ्यता व संस्कृति का संदेश देने वाले पर्वों को आपस में मिल जुलकर उत्साह के साथ मनाया जाता है। इन्हीं पर्वों में एक है नवरात्रि पर्व जो लगातार नौ दिनों तक चलता है तथा प्रतिदिन घरों में माता रानी की पूजा-अर्चना करते हैं तथा नवमी के दिन कन्या पूजन व भोजन करवाने के साथ ही संपन्न होता है। उन्होंने उपस्थित सभी मातृशिक्त को पर्व की बधाई दी।

सामूहिक गरबा नृत्य करते अध्यापिकाएं।
सामूहिक गरबा नृत्य करते अध्यापिकाएं।

कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ. किशोर तिवारी ने निभाई। उन्होंने बताया कि हमारी संस्कृति व परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के लिए ऐसे आयोजन समय-समय पर होने चाहिए। इस प्रकार के आयोजनों से सभी को मिल-जुलकर प्रेम के साथ त्योहार मनाने का अवसर मिलता है। जब सभी एक साथ मिलकर गरबा खेलते हैं तो सारा वातावरण भक्तिमय एवं मनोरंजनपूर्ण हो जाता है। इस प्रकार के आयोजनों से हमारी भावी पीढ़ी को अपनी संस्कृति व परंपराओं की जानकारी मिलती है।

मनमोहक नृत्य ने मोह लिया मन

इस दौरान अध्यापिकाओं द्वारा आयोजित गरबा कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया। अपनी पारंपरिक वेशभूषाओं में सभी ने उत्साह से हिस्सा लेकर अपनी भक्ति और संस्कृति का परिचय दिया। गरबा गुजरात में नवरात्र के दौरान आकर्षण का केंद्र रहता है। आमतौर पर लोग इस नृत्य को खुशी और उत्सव से जोड़कर देखते हैं। इसी कड़ी में नवरात्र पर्व पर आयोजित गरबा नृत्य संध्या का सभी ने भरपूर आनंद उठाया। इस मौके पर उप प्राचार्य दिनेश कुमार, विंग हैड देवेन्द्र पुनिया, जिले सिंह, अमित कुमार, ममता यादव, अनिता अहलावत सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Connect With Us: Twitter Facebook