Crime News Sonipat: सोनीपत में डेयरी संचालक की गोली मारकर हत्या

0
21

Sonipat News (आज समाज) सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत में बीत रात दूध डेयरी संचालक की सिर में 2 गोली मार कर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव जठेड़ी के पास कुंडली-पलवल-मानेसर एक्सप्रेस-वे पर कार में पड़ा मिला। पत्नी से मनमुटाव के बाद वह अकेला रहता था। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। मृतक की पहचान दिल्ली के स्वरुप नगर निवासी सुरेश (42) के तौर पर हुई है। उसके भाई राकेश ने बताया कि सुरेश रात को 9 बजे के बाद अपनी कार लेकर घर से किसी से मिलने के लिए निकला था। शायद उसके पास किसी का फोन आया होगा। इसके बाद वह रातभर घर नहीं लौटा। अल सुबह उनको पता चला कि सोनीपत में भाई की लाश मिली है। पुलिस ने उनको बताया कि सुरेश के सिर में दो गोली मारी गई हैं। राकेश ने बताया कि सुरेश पशु डेयरी चलाता था और दूध का कारोबार करता था। उसका अपनी पत्नी के साथ मनमुटाव चल रहा था। पत्नी उसे छोड़ कर चली गई है और अब वह अकेला ही रहता था। वह दो बेटियों व एक बेटे का पिता था। राई पुलिस को सुबह सुबह मिली थी कि केएमपी पर एक कार डिवाइडर पर खड़ी है और उसमें सवार व्यक्ति की मौत हो चुकी है। इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की।

SHARE