DA Hike Update : केंद्रीय कर्मचारियों हर समय महंगाई भत्ते के बढ़ने की उम्मीद करते है जिसका उन्हें बेसब्री से बढ़ने का इंतजार रहता है। होली से पहले भी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के बढ़ने की उम्मीद थी।
हलाकि राज्य सरकारों द्वारा भी कर्मचारियों के भत्ते में बढ़ोतरी की जा रही है। राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों के DA में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है, जिससे सभी के चेहरों खिले हुए है
वित्तीय वर्ष से पहले तोहफा
DA में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ ही कर्मचारियों का DA 33 प्रतिशत पर पहुंच गया है। इसका लाभ बड़ी संख्या में कर्मचारियों को मिलेगा। त्रिपुरा सरकार ने यह घोषणा की है। वित्तीय वर्ष से पहले इसे बड़ा तोहफा माना जा रहा है।
विधानसभा में एक अहम तोहफे की जानकारी दी
त्रिपुरा के सीएम माणिक साह ने विधानसभा में एक अहम तोहफे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मैं 1 अप्रैल 2025 को सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 3 फीसदी डीए जारी करूंगा। अब राज्य कर्मचारियों का डीए सीधे 30 से 33 फीसदी हो जाएगा।
इसके लिए सरकार पर सालाना 300 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। सीएम ने आगे बताया कि सरकार राज्य और केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में अंतर को कम करना चाहती है। यह काम धीरे-धीरे करना होगा। इससे पहले छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और झारखंड जैसे राज्यों ने अपने सरकारी कर्मचारियों के लिए बढ़े हुए भत्ते की घोषणा की थी। इससे कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी होगी।
केंद्रीय कर्मचारी का इंतजार अब भी जारी
केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी अभी भी डीए बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं। अब कोई भी मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए को मंजूरी दे सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार इसी वित्तीय वर्ष यानी 31 मार्च 2025 तक डीए बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है
यह भी पढ़ें : New rules For UPI services : NPCI द्वारा घोषणा ,PhonePe, Paytm, Google Pay सभी प्रभावित