Punjab News : गुरुद्वारा साहिब के लंगर घर में सिलेंडर फटा, पांच घायल

0
70
गुरुद्वारा साहिब के लंगर घर में सिलेंडर फटा, पांच घायल
गुरुद्वारा साहिब के लंगर घर में सिलेंडर फटा, पांच घायल

Punjab News(आज समाज), फिरोजपुर : पंजाब के फिरोजपुर जिले में शुक्रवार दोपहर गुरुद्वारा साहिब के रसोई घर में लंगर तैयार करते समय सिलेंडर फट गया। इस हादसे में पांच सेवादारों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार गांव बजीदपुर स्थित जामनी साहिब गुरुद्वारा की रसोई में गैस सिलेंडर फट गया।

सिलेंडर ब्लास्ट होने से वहां अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। गुरुद्वारा साहिब की रसोई से धुआं निकल रहा था। वहीं, पुरी रसोई में सामान बिखरा पड़ा था। सिलेंडर ब्लास्ट होने पर जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर गांव के लोग गुरुद्वारा साहिब पहुंचे। जहां रसोई में काम कर रहे पांच लोग झुलस गए थे। लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सिलेंडर फटने से रसोई में रखा सारा सामान बिखर गया। वहीं दवारजे व खिड़कियों के शीशे टूट गए हैं। मौके पर पुलिस प्रशासन भी पहुंचा है। मामले की जांच की जा रही है।