Cyclone Update: आज पश्चिम बंगाल और ओडिशा से टकरा सकता है ‘दाना’

0
19
Cyclone Update: आज पश्चिम बंगाल और ओडिशा से टकरा सकता है ‘दाना’
Cyclone Update: आज पश्चिम बंगाल और ओडिशा से टकरा सकता है ‘दाना’
  • ओडिशा की लगभग आधी आबादी के प्रभावित होने का खतरा
  • बंगाल की खाड़ी के ऊपर भीषण चक्रवात में बदलने की संभावना

IMD On Cyclonic Storm, (आज समाज), नई दिल्ली: चक्रवाती तूफान दाना आज पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटों से टकरा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार इसके प्रभाव से दोनों राज्यों में भीषण तूफान आने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा (Mrityunjay Mohapatra) ने बताया है कि आज रात को आज रात को दाना के टकराने की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके मद्देनजर दोनों राज्यों के लिए चेतावनी जारी की गई है।

120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Mrityunjay Mohapatra ने कहा है कि तूफान के आज रात से तट से टकराने की प्रक्रिया शुरू होकर 25 अक्टूबर की सुबह तक जारी रहेगी। दाना के टकराने से पहले 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। उन्होंने बताया कि चक्रवात के टकराने की प्रक्रिया अक्सर धीमी होती है। इसमें लगभग 5-6 छह घंटे लगते हैं।

जानें अब क्या है दाना की स्थिति

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार बीते 6 छह घंटों में चक्रवाती तूफान 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम की तरफ अग्रसर है। खतरे के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन ने मछुआरों को 26 अक्टूबर तक गहरे समुद्र में न जाने की सलाह दी है। इसके अलावा सैकड़ों ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। बुधवार सुबह ‘दाना’ बंगाल के सागर द्वीप से लगभग 630 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में और ओडिशा के पारादीप से लगभग 560 किमी दक्षिण पूर्व में मौजूद था।

ओडिशा : 10 लाख लोगों को सुरक्षित जगह भेजा रहा 

मौसम विभाग ने बताया है कि कल सुबह तक ‘दाना’ सागर और पुरी द्वीप के बीच पश्चिम बंगाल (West Bengal ) और उत्तरी ओडिशा (Northern Odisha) के तट को  पार करेगा। तूफान के भारी तबाही मचाने की आशंंका है। ओडिशा की लगभग आधी आबादी के प्रभावित होने का खतरा है। राज्य सरकार 14 जिलों से करीब 10 लाख लोगों को सुरक्षित जगह भेजने की तैयारी कर रही है। मौसम विज्ञानियों ने कहा है कि इसके उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ने व  उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर भीषण चक्रवात में बदलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : BJP Membership Drive : दिवाली के बाद शुरू होगा भाजपा का सदस्यता अभियान, 45 लाख का लक्ष्य