X Outage: एक्स पर हुआ साइबर अटैक, सेवाएं हुई ठप

0
100
X Outage: एक्स पर हुआ साइबर अटैक, सेवाएं हुई ठप
X Outage: एक्स पर हुआ साइबर अटैक, सेवाएं हुई ठप

एक्स पर पोस्ट करने और लॉगिन करने में आई दिक्कत
मस्क ने किसी बड़े संगठन या देश का हाथ की कही बात
X Outage (आज समाज) नई दिल्ली: माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर यूजर्स को पोस्ट करने और लॉगिन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गत दिवस 3 बार एक्स यूजर्स को इन परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे लंबा आउटेज रात पौने नौ बजे के आसपास देखा गया। करीब दो घंटे की आउटेज के बाद समस्या का समाधान किया गया और सेवाएं फिर से बहाल हो गईं। सेवाएं बहाल होने के बाद मस्क इस आउटेज के लिए बड़े साइबर हमले को जिम्मेदार ठहराया। इससे पहले दोपहर तीन और शाम को सात बजे भी एक्स पर यह सर्वर डाउन होने की समस्या आई थी।

आउटेज की वजह से उपयोगकर्ता एक्स पर न तो कुछ पोस्ट कर पा रहे थे और न ही किसी की पोस्ट को देख पा रहे थे। उपयोगकर्ताओं का कहना था कि उन्हें फीड में रिट्राई लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। कई यूजर्स की शिकायत थीं कि उन्हें एक्स पर फिर से लोड करें या ‘पुन: प्रयास करें लिखा हुआ संदेश दिखाई दे रहा है।

मस्क ने कहा कम जांच कर रहे

इस बीच कंपनी के मालिक एलन मस्क ने इस आउटेज की वजह साइबर हमले को बताया। मस्क ने एक्स पर कहा कि एक्स पर एक बहुत बड़ा साइबर हमला किया गया। हम पर अभी भी साइबर हमले हो रहे हैं। हम पर हर दिन हमला होता है, लेकिन आज यह बहुत सारे संसाधनों के साथ किया गया था। इसमें कोई बड़ा समूह शामिल हो सकता है। इसमें किसी देश का भी हाथ हो सकता है। हम जांच कर रहे है।

भारत में दर्ज की गई 2600 शिकायतें

अन्य देशों के मुकाबले भारत में इस आउटेज का असर काफी हद तक कम रहा। यहां 2600 से अधिक शिकायतें रिपोर्ट की गईं। 80 फीसदी यूजर्स वेबसाइट एक्सेस नहीं कर पा रहे थे, जबकि 11 फीसदी को लॉगिन में समस्या आई। इसके अलावा करीब नौ फीसदी यूजर्स को मोबाइल एप पर परेशानी हुई।

ये भी पढ़ें : व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने पर अपनाएं यह टिप्स