Cure stye : जानिए गुहेरी को ठीक करने के घरेलू उपाय

0
73
Cure stye

Cure stye: बिलनी जिसे आंखों का फुंसी और गुहेरी के नाम से भी जाना जाता है। इंग्लिश में इसे Stye कहते हैं। आंखों की पलकों पर फुंसी जैसा बनता है, जो काफी दर्द भरा भी हो सकता है। बिलनी आमतौर पर अपने आप ठीक हो जाती है। लेकिन इसे जल्दी ठीक करने के लिए उपचार आवश्यक है। जो आगे के संक्रमण को रोकने में मदद करता है। इसके लिए दवा खाना जरूरी नहीं है, कुछ घरेलू उपचार भी हैं, जो बिलनी को रोकने में मदद कर सकते हैं। आज ऐसे ही घरेलू नुस्खे के बारे में आपको विस्तार से बताएंगे, जिससे आंखों की बिलनी ठीक करने में मदद मिल सकती है।

कॉन्टैक्ट लेंस न पहनें

बिलनी होने पर आंख के फलों और आंख के अगल-बगल जलन महसूस होता है। इस समस्या को दूर करने के लिए यदि आप कॉन्टैक्ट लेंस पहनते हैं तो कुछ समय के लिए इसे उतार दें। क्योंकि यह आंखों में अधिक जलन और सूखापन पैदा कर सकता है। जिससे यह समस्या और अधिक बढ़ सकती है। जब तक बिलनी ठीक न हो जाए, तब तक कॉन्टैक्ट लेंस के बजाय चश्मा पहनें ताकि उस क्षेत्र में बैक्टीरिया फैलने से रोका जा सके।

आंख के क्षेत्र को साफ रखें

बिलनी को ठीक करने के लिए उसके आसपास के क्षेत्र को साफ रखना जरूरी है। साफ करने के लिए ऐसी चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए जो आंखों को नुकसान पहुंचते हैं। जैसे हाइपोएलर्जेनिक साबुन, बेबी वॉश या शैम्पू आदि। इसके साथ ही साफ टॉवल और साफ उंगलियों से भी सफाई कर सकते हैं।

मेकअप से बचें

बिलनी वाली जगह के आस-पास कॉस्मेटिक लगाने से बचने से जलन से बचने और मेकअप इंस्ट्रूमेंट से बैक्टीरिया फैलने से रोकने में मदद मिल सकती है। बिलनी ठीक हो जाने के बाद, मेकअप फिर से शुरू करने के लिए साफ या नए ब्रश का इस्तेमाल करें।

स्टाई होने या न होने पर भी आंखें संवेदनशील होती हैं इस लिए अपनी आंखों के आस-पास मेकअप का सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल करना चाहिए। मस्कारा, आईलाइनर या मेकअप ब्रश शेयरने से बचें। मेकअप लगाने से पहले अपने हाथ को अच्छे से धोएं।खराब या एक्सपायर हो चुके मेकअप का इस्तेमाल न करें।

सिकाई करें

गर्म सिकाई बिलनी के कारण होने वाले दर्द और जलन को कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही बिलनी को अपने आप सूखने में भी मदद कर सकता है।

इसका उपयोग करने के लिए, एक साफ वॉशक्लॉथ को गर्म पानी से गीला करें और इसे प्रभावित क्षेत्र पर 10 मिनट तक रखें। यह गर्मी मवाद को बाहर निकलने और बिलनी के अंदर मौजूद तेल को घोलने में मदद करता है।

टी बैग से सिकाई करें

टी बैग से सिकाई करने से बिलनी के प्रभावित क्षेत्र के आसपास सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है। इसका इस्तेमाल करने के लिए, चाय की थैली को उबलते पानी में कुछ मिनट के लिए भिगोएं और निकाल लें। चाय की थैली को तब तक ठंडा होने दें जब तक कि यह त्वचा के अनुकूल न हो जाए, इसके बाद प्रभावित क्षेत्र पर 10 मिनट तक रखें।

यह एक या दोनों आंखों पर कर सकते हैं, लेकिन हर एक के लिए अलग-अलग टी बैग का इस्तेमाल करें। काली चाय अपने जीवाणुरोधी गुणों के कारण उपयोग की जाती है। हालांकि इस बात का कोई चिकित्सा प्रमाण नहीं है कि चाय की थैली साफ वॉशक्लॉथ से अधिक प्रभावी है।