Curd Benefits : दही से बनी चीज का करें सेवन सेहत को मिलेंगे कई फायदे

0
131
Curd BenefitsCurd Benefits

Curd Benefits: गर्मी का मौसम अपने साथ कई सारी प्रोब्लेम्स को भी लेकर आता है। दही ( Curd) के सेवन से सेहत से जुड़ी कई प्रोब्लेम्स दूर हो जाती हैं क्योंकि ये कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी एजिंग और भी कई सारे तत्व होते हैं, जो शरीर को बीमारी से दूर रखते हैं और तव्चा को भी ग्लोइंग बनाते हैं।

दही के अलावा इससे बनी चीजें भी सेहत के लिए फायदेमंद साबित होती हैं। जैसे कि छाछ, लस्सी, रायता ये सारी चीजें भी पेट की सेहत को दुरुस्त बना के रखती हैं। वहीं, आयुर्वेद की मानें तो दही थोड़ा हेवी होता है, इसलिए इसे पचने में समय लग सकता है। वहीं, छाछ जल्दी से डाइजेस्ट भी हो जाता है और उतना ही फायदेमंद भी होता है। इसलिए गर्मियों के दिनों में इसका सेवन लाभदायक माना जाता है।

जानिए कि दही या छाछ में क्या ज्यादा फायदेमंद होता है?

दही और इससे तैयार होने वाला छाछ दोनों ही प्रोबायोटिक्स से भरपूर होते हैं। ये आंत में गुड बैक्टेरिया को उत्पन्न करते हैं। जिससे डाइजेशन इंप्रूव होता है। इन दोनों में ही कई सारे विटामिन और मिनरल भी पाए जाते हैं। इस तपती गर्मी में सेहत को दुरुस्त बना के रखने में छाछ ज्यादा असरदार होता है। खाने के साथ इसे खाते हैं तो न केवल ये खाने के स्वाद को दो गुना बढ़ाता है, बल्कि बॉडी को भी ठंडा रखता है। छाछ से बॉडी का तापमान भी सही रहता है। ज्यादा फायदा पाने के लिए इसमें पुदीना, हींग, नमक और भुना हुआ जीरा पाउडर भी डाल सकते हैं।

जानिए कि दही का सेवन किसे करना चाहिए और किसे नहीं

यदि गर्मी के मौसम में पेट में जलन बनी रहती है तो छाछ का सेवन करें और दही को अवॉइड करें। वहीं, वेट बढ़ाना और स्किन में ग्लो को बरकरार रखने के लिए दही का सेवन आप रोज करें।