गत दिवस सांस्कृतिक संध्या में पार्श्व गायक विपुल मेहता किया परफॉर्म
Surajkund Mela (आज समाज) फरीदाबाद: 38वें अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प सुरजकुंड मेले में आज थीम स्टेट का मध्य प्रदेश का कल्चर शो होगा। शो शाम के 7 बजे शो शुरू हो जाएगा, जिसमें मध्य प्रदेश के कलाकार वहा के कल्चर की झलक को पेश करेंगे। शो में मध्य प्रदेश के लोकगीतों की भी प्रस्तुति दी जायेगी और वहा के वीरांगना रानी दुर्गावती नृत्य नाटिका भी लोगों को देखने को मिलेगा। वहीं गत दिवस सांस्कृतिक संध्या में पार्श्व गायक विपुल मेहता ने परफॉर्म किया। पार्श्व गायक विपुल मेहता के गीतों का लोगों ने जमकर आनंद लिया।
शाम 7 बजे शुरू होगा शो
सूरजकुंड मेले में इस बार मध्य प्रदेश थीम स्टेट के रूप में भाग ले रहा है। 17 फरवरी की को मेले की सांस्कृतिक संध्या में मध्य प्रदेश का कल्चर शो होने जा रहा है। इससे पहले पार्श्व गायक विपुल मेहता ने 16 फरवरी की शाम को परफॉर्म किया। विपुल महता के गीतों का लोगों ने जमकर आनंद उठाया।
विपुल मेहता के गीतों का लोगों ने लिया भरपूर मजा
मेला में विपुल मेहता ने बॉलीवुड के गीतों से अपने शो की शुरूआत की। मेला देखने आए दर्शकों ने उनके गीतों का भरपूर मजा लिया। विपुल मेहता एक भारतीय पार्श्व गायक हैं, जिनका जन्म अमृतसर, पंजाब, भारत में हुआ है। उन्होंने शो के सीजन 6 में इंडियन आइडल का खिताब जीता। विपुल ने 8 साल की उम्र से शास्त्रीय गायन सीखा और स्नातक की डिग्री के लिए मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर रहे हैं।
2008 में, वह कार्यक्रम के दूसरे सीजन में अमूल स्टार वॉयस आॅफ इंडिया के फाइनलिस्ट बने, लेकिन फाइनल थ्री में जगह नहीं बना सके। 2012 में, उन्होंने इंडियन आइडल 6 के लिए आवेदन किया और सह-फाइनलिस्ट देवेंद्र पाल सिंह के साथ छठा सीजन जीता। उनका पहला सिंगल रोवन में था जिसे असद चौहान ने लिखा और संगीतबद्ध किया था और अली मुस्तफा ने इसका निर्माण किया था। अपनी जीत के बाद, उन्होंने अपना पहला एल्बम हैलो नमस्ते सत श्री अकाल भी रिलीज किया।
ये भी पढ़ें : PM Modi Breaking News : भारत टेक्स दिखा रहा विकसित भारत की झलक : पीएम