क्रूजर ड्राइवर गाड़ी नगर में गिरने से पहले गया कूद
Fatehabad News (आज समाज) फतेहाबाद: जिले में गत देर रात हुए एक बड़े हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। हादसा घनी धुंध के कारण हुआ। रोड पर चलती सवारियों से भरी एक क्रूजर भाखड़ा नहर में गिर गई। कू्रजर में कुल 14 लोग सवार थे। जिनमें से 6 लोगों के शवों को नहर से बाहर निकाला जा चुका है। 6 लोग अभी भी लापता है। दो को जिंदा बाहर निकाला गया है। जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सभी लोग फतेहाबाद के कस्बे रतिया के गांव महमड़ा से पंजाब के जलालाबाद में शादी समारोह में गए थे।
इन्होंने इसके लिए एक क्रूजर गाड़ी को किराए पर लिया था। जब शुक्रवार रात को परिवार वहां से लौट रहा था, तभी भारी धुंध के चलते सरदारेवाला के पास क्रूजर गाड़ी भाखड़ा नहर में गिर गई। हालांकि, गाड़ी गिरने पहले इसका ड्राइवर जरनैल सिंह गाड़ी से कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई। वहीं, ड्राइवर ने संभलते ही मौके पर शोर मचाना शुरू कर दिया। इससे लोग जमा हो गए। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी से लोगों को बिना किसी साधन के निकालने की कोशिश की, जिससे उन्होंने एक बच्चे को बचा लिया।
कालांवाली और सरदूलगढ़ के बीच पंजाब एरिया से बरामद हुए शव
सूचना मिलने के बाद मौके पर रात में ही पुलिस पहुंची थी। इसके बाद एनडीआरफ को भी मौके पर बुलाया गया और नहर में सर्च आॅपरेशन शुरू हुआ। रात में क्रूजर गाड़ी को निकाल लिया गया था। सुबह कालांवाली और सरदूलगढ़ के बीच पंजाब एरिया से 5 लोगों के शव बरामद हुए हैं, बाकी लोगों की तलाश के लिए अभी भी सर्च आॅपरेशन चलाया जा रहा है।
यह लोग थे क्रूजर में सवार
नहर में गिरी क्रूजर गाड़ी में महमड़ा निवासी जरनैल सिंह (40), ड्राइवर सुरेंद्र सिंह (55), झंडो बाई (65), बलवीर सिंह (60), तारो बाई (60), जंगीरो बाई(45), लखविंदर कौर (25), सहज दीप (1), गांव रियोंद कलां जिला मानसा, पंजाब निवासी जसविंद्र सिंह (35), अरमान (10), सजना (12), रविन्द्र कौर (35), गांव सरपाली जिला मानसा निवासी छिरा बाई (60) और गांव फतेहपुर निवासी कनतो बाई (45) सवार थे।
ये भी पढ़ें : Technology Budget 2025: स्मार्टफोन, फोन की बैटरी, टीवी होंगे सस्ते, एआई, डेटा सेंटर व सेमीकंडक्टर पर टैक्स की योजना