Rohtak News: 10 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

0
27
10 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार
Rohtak News: 10 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

हत्या के केस में फरार चल रहा था अमित उर्फ टिंकू
Rohtak News (आज समाज) रोहतक: हत्या के मामले में फरार चल रहे 10 हजार के ईनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी गांव भराण निवासी अमित उर्फ टिंकू ने साल 2015 में गांव के सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी थी। रोहतक की अदालत ने अमित उर्फ टिंकू को आजीवन कारावास की सजा सुनाई हुई है। टिंकू ने सजा के खिलाफ हाईकोई में अपील की थी। जिसे हाईकोर्ट ने मंजूर करते हुए मार्च 2020 में टिंकू को जमानत पर रिहा किया था। लेकिन जमानत अवधि पूरी होने के बाद आरोपी जेल में नहीं लौट।

आरोपी तभी से फरार चल रहा था। इस मामले में जानकारी देते हुए एवीटी स्टाफ प्रभारी एसआई पंकज कुमार बताया कि 15 सितबंर 2015 को अमित उर्फ टिंकू ने मदीना गर्ल स्कूल के नजदीक गांव भराण के सरपंच कप्तान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। महम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को जिला अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। जिसके बाद आरोपी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सजा को चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने अमित की याचिका को मंजूर करते हुए उसे जमानत दे दी थी। लेकिन बाद में आरोपी जेल नहीं लौटा।

जमानत पर आने के बाद भी की युवक की हत्या

उन्होंने बताया कि आरोपी को 2 जून 2020 को वापस जेल जाना था, लेकिन आरोपी फरार हो गया। 19 जून 2020 को आरोपी ने गांव भाली में अपने साथियों के साथ मिलकर ईश्वर नामक युवक की हत्या कर दी थी। आरोपी को थाना बहुअकबरपुर में दर्ज हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया। आरोपी को रोहतक अदालत से 21 जून 2022 को जमानत मिल गई। आरोपी ने जनवरी 2023 में गांव में लड़ाई झगड़े करने की वारदात अंजाम दिया। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना महम मे केस दर्ज हैं। जिसमें आरोपी फरार चल रहा था।

यह भी पढ़ें : J&K News: उमर सरकार में शामिल नहीं होगी कांग्रेस, नेकां को बाहर से समर्थन जारी

यह भी पढ़ें :  MP Kartikeya Sharma: केंद्र के लिए हरियाणा बेहद अहम, विधायक दल की बैठक में अमित शाह की मौजूदगी इसका सबूत