Himachal News : शिक्षण संस्थान में टूरिज्म विलेज बनाना गलत : भाजपा

0
22
Himachal News : शिक्षण संस्थान में टूरिज्म विलेज बनाना गलत : भाजपा
Himachal News : शिक्षण संस्थान में टूरिज्म विलेज बनाना गलत : भाजपा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने चौधरी श्रवण कुमार कृषि विवि संबंधी सरकार के फैसले की निंदा की

Himachal News (आज समाज), पालमपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने पालमपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान का प्रयोग केवल शिक्षा के लिए होना चाहिए। हिमाचल ऐसा प्रदेश है जो पूरी तरह से पर्यटन की दृष्टि से उपयुक्त है।

यहां कहीं पर भी पर्यटन को विकसित किया जा सकता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने यह बात सरकार द्वारा पालमपुर में चौधरी श्रवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय की भूमि पर सरकार द्वारा टूरिज्म विलेज बनाने संबंधी फैसले के बारे में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश का यह विश्वविद्यालय कृषि संबंधी खोज के लिए देश-विदेश में अपनी विशेष महत्ता रखता है। सरकार को चाहिए कि वह इस विवि में नई -नई प्रयोगशालाएं शुरू करे ताकि किसानों व कृषि विशेषज्ञों को इसका लाभ हो सके।

सीएम को अपना हठ छोड़ना चाहिए

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चौधरी श्रवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय की आधी भूमि पर सरकार टूरिज्म विलेज बनाने की बात कर रही है लेकिन शिक्षण संस्थान की भूमि पर टूरिज्म विलेज बनाना गलत है इस टूरिज्म विलेज के लिए पालमपुर में कोई और भूमि भी देखी जा सकती है लेकिन कृषि विश्वविद्यालय की भूमि पर जिस तरह से टूरिज्म विलेज बनाने की बात की जा रही है और भूमि को अधिकृत किया गया है इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री को अपना हठ छोड़ना होगा।

इसी मसले को लेकर के भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने पहले भी पालमपुर में प्रदर्शन किया था और अब दोबारा फिर से अगर मुख्यमंत्री अपना हठ नहीं छोड़ते हैं और अपने फैसले पर अड़े रहते हैं तो भारतीय जनता पार्टी और आम जनता मिलकर के बड़े आंदोलन का विचार करेगी

लोगों को भ्रमग्रस्त कर रहे मुख्यमंत्री

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर सीएम लोगों को भ्रम में डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों से किए गए वादों को पूरा न कर पाने के चलते सीएम अब खराब आर्थिक स्थिति का बहाना बना रहे हैं। जबकि ऐसा कुछ नहीं है। उन्होनें कहा कि हिमाचल प्रदेश की पूर्व भाजपा सरकार कभी नहीं कहा कि हमारी आर्थिक स्थिति खराब है हम काम नहीं कर सकते। उन्होनें कहा कि वर्तमान सरकार में 27 हजार करोड़ का कर्ज ले लिया है और एक लाख करोड़ के झूठे वादे किए हैं जब आपको पता है कि आर्थिक स्थिति खराब है तो ऐसे ही वादे करके अपने वोट क्यों लिया अर्थात झूठ पर आधारित झूठ की सरकार है।

ये भी पढ़ें : Himachal News : मेले हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा : पठानिया