CPI (M) News: सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी का निधन

0
170
CPI (M) News सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी का निधन
CPI (M) News : सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी का निधन

Sitaram Yechury Passes Away,(आज समाज), नई दिल्ली/कोलकाता: कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी का निधन हो गया है। वह 72 वर्ष के थे और 19 अगस्त से दिल्ली एम्स में भर्ती थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तेज बुखार आने पर उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली।

सांस की नली में हुआ था गंभीर संक्रमण

जानकारी के अनुसार कॉमरेड सीताराम येचुरी को सांस की नली में गंभीर संक्रमण हुआ था और अस्पतला में उन्हें आईसीयू में रखा गया था। हाल ही में उन्होंने मोतियाबिंद का आॅपरेशन भी करवाया था। डॉक्टरों की टीम लगातार उनका इलाज कर रही थी। सीमाराम येचुरी ने एम्स में भर्ती रहते हुए 22 अगस्त को पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।

राजनीतिक करियर

सीताराम येचुरी 1974 में स्टूडेंट्स फेडरेशन आफ इंडिया (एसएफआई) में शामिल हुए। एक साल बाद वह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-सीपीएम) में शामिल हो गए। देश में इमरजेंसी लागू होने के बाद, येचुरी को 1977-78 के दौरान तीन बार जेएनयू छात्र संघ का अध्यक्ष चुना गया। वह एसएफआई के पहले अध्यक्ष थे जो केरल या बंगाल से नहीं थे। येचुरी 1984 में सीपीआई (एम) की केंद्रीय समिति के लिए चुने गए। उन्होंने 1986 में एसएफआई छोड़ दी।

अप्रैल-2015 पांचवें महासचिव बने

सीताराम येचुरी 1992 में चौदहवीं कांग्रेस में वह पोलित ब्यूरो के लिए चुने गए। जुलाई 2005 में येचुरी पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के लिए चुने गए। उन्हें 19 अप्रैल 2015 को सीपीआई (एम) का पांचवां महासचिव चुना गया। अप्रैल 2018 में उन्हें फिर से सीपीआई (एम) का महासचिव चुना गया। अप्रैल 2022 में येचुरी ने तीसरी बार सीपीआई (एम) के महासचिव का पद संभाला।