Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में महिला को गाय ने पटक-पटककर मारा

0
180
कुरुक्षेत्र में महिला को गाय ने पटक-पटककर मारा
कुरुक्षेत्र में महिला को गाय ने पटक-पटककर मारा

Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरूक्षेत्र पटेल नगर में आज सुबह घर के बाहर एक महिला को गाय ने टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। मृतक महिला की शिनाख्त 65 वर्षीय गुरदीप कौर के रूप में हुई है। इस घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि हर तीसरे दिन आवारा पशुओं की वजह से कोई ना कोई हादसा होता है। लेकिन प्रशासन इस तरफ कोई ध्यान नहीं देता। जानकारी के मुताबिक गुरदीप कौर सुबह अपने घर के गेट के बाहर खड़ी थी। घुटनों में परेशानी के चलते बुजुर्ग महिला छड़ी के सहारे बाहर आई थी। इसी दौरान गली में आए 3 गोवंश ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। टक्कर लगते ही बुजुर्ग गली में गिर गई। मगर गाय ने उन हमला जारी रखा। शोर सुनकर अन्य परिजनों ने उनको छुड़ाने का प्रयास किया। घायल अवस्था में परिजनों ने उनको अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला के पति वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक महिला का नाम गुरप्रीत कौर (65) था। महिला सुबह घर के बाहर थी, तभी अचानक गाय ने उस पर हमला बोल दिया। आस पास खड़े लोगों ने महिला को बचाने की कोशिश की लेकिन जब तक महिला की मौत नहीं हो गई। तब तक गाय का हमला जारी रहा। उनका कहना है कि पहले भी आवारा पशुओं की वजह से कई लोगों के साथ हादसे हो चुके हैं। कई लोग आज भी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि प्रशासन को भी कई बार शिकायत दी गई है, लेकिन किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता।