Rohtak News: रोहतक में गोवंश ने महिला व बच्चे पर किया हमला

0
152
रोहतक में गोवंश ने महिला व बच्चे पर किया हमला
रोहतक में गोवंश ने महिला व बच्चे पर किया हमला

Rohtak News (आज समाज) रोहतक: रोहतक में आवारा गोवंश लोगों के लिए गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं। शुक्रवार को विशाल नगर कॉलोनी में एक 5 वर्षीय बच्ची और उसकी मां पर एक लावारिस गाय ने हमला कर दिया, जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। आसपास के लोगों ने चीख-पुकार सुनकर उन्हें बचाया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। महिला की स्थिति अब सामान्य है और इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। यह घटना क्षेत्र में हड़कंप मचा रही है और सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उसे जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। शुक्रवार दोपहर विशाल नगर निवासी पूजा अपनी बेटी अनन्या के साथ स्कूल से घर लौट रही थीं। रास्ते में एक खाली प्लॉट के पास अचानक एक लावारिस गाय ने बच्ची पर हमला कर दिया। मां पूजा ने तुरंत अपनी बेटी को बचाने की कोशिश की, लेकिन गाय ने पूजा को भी बुरी तरह से घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने शोर सुनकर गाय को भगाया और पूजा को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। नगर निगम आयुक्त ब्रह्मजीत सिंह ने बताया कि पहरावर गौशाला के सहयोग से लावारिस गोवंश को पकड़ने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। हालांकि, चुनाव आचार संहिता के चलते नए टेंडर जारी नहीं किए जा सकते, फिर भी सड़क पर घूमते गोवंश को गौशाला में छोड़ने का काम जारी है।