Sonipat News: सोनीपत में दंपती ने की आत्महत्या

0
157
Couple commits suicide in Sonipat
Couple commits suicide in Sonipat

पत्नी ने सरकारी क्वार्टर में लगाया फंदा तो मृत पत्नी को देख पति ने खाया जहर
Sonipat News (आज समाज) सोनीपत: cड्यूटी से लौटे पति ने जब पत्नी को मृत देखा तो उसने भी जहर खा कर जान दे दी। दोनों यहां अकेले रहते थे। इनका बेटा चंडीगढ़ में प्राइवेट जॉब कर रहा है, जबकि बेटी कनाडा गई हुई है। उसका शादी हो चुकी है। पुलिस ने मामले की जानकारी उनके बेटे को दी है। मृतकों की पहचान बलवंत (50) और उसकी पत्नी वीना (45) के तौर पर हुई है। दोनों यहां सोनीपत में गोहाना रोड पर बने पब्लिक हेल्थ के स्टाफ क्वार्टर में रह रहे थे। बलवंत पब्लिक हेल्थ में बेलदार था। उसकी ड्यूटी पेयजल सप्लाई के लिए सुबह-शाम ट्यूबवेल चलाने में लगी हुई थी। बलवंत व मीना मूल रूप से उत्तराखंड के जिला बागेश्वर के गांव असो के रहने वाले थे। करीब 20 साल से सोनीपत में ही रह रहे थे। बताया गया है कि बलंवत सोमवार सुबह ड्यूटी पर गया था। वह ट्यूबवेल चला कर क्वार्टर पर लौटा तो उसकी पत्नी वीना फंदे से लटक रही थी। उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद बलवंत ने भी आनन फानन में जहर खा लिया। उसके रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी क्वार्टर पर पहुंचे तो वह तड़प रहा था। यह देख सभी दंग रहे गए। लोगों ने बलवंत को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे भी मृत घोषित कर दिया। इस बीच पुलिस भी सूचना के बाद उनके क्वार्टर पर पहुंची। फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया। दोनों के शवों को मॉच्युर्री में रखा गया है। उनके परिजनों के बयान दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।