कुरुक्षेत्र के इस्माईलाबाद में भाजपा उम्मीदवार मेघा बंसल ने दर्ज की जीत
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर मतगणना शुरू हो चुकी है। 10 नगर निगमों के मेयर चुनाव के नतीजे आज आएंगे। 8 नगर निगमों हिसार, रोहतक, गुरुग्राम, पानीपत, फरीदाबाद, यमुनानगर, करनाल और मानेसर में मेयर के साथ वार्ड पार्षदों के लिए मतगणना हो रही है। नगर निगमों के अलावा 32 नगर पालिका और नगर परिषदों के नतीजे भी कुछ देर में आने शुरू हो जाएंगे। जबकि मेयर और अध्यक्ष पद के लिए सुबह 11 बजे तक स्थित साफ हो जाएगी। कुरुक्षेत्र के इस्माईलाबाद में नगर पालिका अध्यक्ष पद को लेकर हुए उपचुनाव में भाजपा की मेघा बंसल ने जीत दर्ज की है।

2 मार्च को हुई थी वोटिंग

9 नगर निगम समेत 41 निकायों के लिए 2 मार्च को वोटिंग हुई थी। वहीं पानीपत की वोटिंग 9 मार्च को हुई थी। जिन 10 नगर निगमों में चुनाव हैं, उनमें पिछली बार 6 पर भाजपा, 2 पर कांग्रेस और 1 पर हरियाणा जनचेतना पार्टी की मेयर थी। गुरुग्राम के मानेसर नगर निगम में यह पहला चुनाव है।

ये भी पढ़ें : Delhi Crime News : आनंद विहार अग्निकांड में पुलिस ने दर्ज की एफआईआर