Punjab News: जालंधर उपचुनाव की मतगणना शुरू

0
155
जालंधर उपचुनाव की मतगणना शुरू
जालंधर उपचुनाव की मतगणना शुरू

Jalandhar News (आज समाज) जालंधर: पंजाब में जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर आज यानी शनिवार को सुबह करीब 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। सुबह 9 बजे पहला रुझान आएगा और 2 बजे तक सारी स्थिति क्लियर हो जाएगी कि उक्त सीट पर किसने बाजी मारी। कम वोटिंग प्रतिशत ने सभी पार्टियों की चिंता बढ़ा रखी है। 10 जुलाई को हुई वोटिंग में सिर्फ 54.90% वोट ही पड़े। पिछले करीब तीन दशकों में ये वोट प्रतिशत सबसे कम रहा है। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है। जिसमें इखढ से पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, अअढ से पूर्व इखढ मंत्री के बेटे मोहिंदर भगत और कांग्रेस से पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर चुनाव लड़ रही हैं। इस सीट की खासियत यह है कि हर बार यहां से नई पार्टी चुनाव जीतती रही है। 2012 में भाजपा, 2017 में कांग्रेस तो 2022 में आप ने यहां से सीट जीती थी।

प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर किए पुख्ता इंतजाम

मिली जानकारी के अनुसार इस बार वोटों की गिनती जालंधर के खालसा कॉलेज (महिला) में होगी। इस दौरान चुनाव अधिकारी, केंद्रीय सुरक्षा बल और पंजाब पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। जिससे किसी प्रकार से कोई भी अनहोनी न हो। बता दें कि उक्त सीट पर त्रिकोणिय मुकाबला है, सभी उम्मीदवार अपने अपने पक्ष को देखते हुए स्ट्रॉन्ग हैं। ऐसे में इस सीट पर मुकाबला काफी रोचक बना हुआ है।