Haryana Assembly Election Result: मतगणना शुरू, कांग्रेस को 60 सीटों पर बढ़त, भाजपा 17 सीटों पर आगे

0
14

पहले रूझान में कांग्रेस को बहुमत, भाजपा पिछड़ी
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी। आज आठ अक्टूबर को सभी 90 सीटों पर मतगणना शुरू हो चुकी है। शुरुआती रूझानों क अगर बात करें तो प्रदेश की 60 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को बढ़त मिल रही है। भाजपा 17 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इनेलो-बसपा 2 सीटों पर आगे है। वहीं 7 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए है। शुरुआती रूझानों की अगर बात करें तो प्रदेश में शायद इस बार सत्ता परिवर्तन होता दिख रहा है। कहीं न कहीं सत्ता विरोधी लहर का असर भाजपा पर पड़ा है। इसलिए भाजपा बहुमत के आकड़े से बहुत पीछे है। वहीं कांग्रेस को जाट और दलित वोट बैंक का फायदा इस चुनाव में मिला है। जजपा का जाट वोट बैंक भी कांग्रेस के पक्ष में चला गया है।

पूरी तस्वीर दोपहर बाद तक साफ होगी कि प्रदेश की बागडोर इस पार्टी के हाथ में आने वाली है। अगर हम विधान सभा क्षेत्र वाइज बात करें तो शुरुाअती रूझान में जुलाना से विनेश फोगाट आगे चल रहे है। कैथल से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रणदीप सुरर्जेवाला के बेटे आदित्य सुरर्जेवाला आगे चल रहे है। गढ़ी सांपला किलोई से भूपेंद्र सिंह हुड्डा आगे चल रहे है। लाड़वा से कार्यवाहक सीएम नायब सैनी आगे चल रहे है। रानियां से अर्जुन चौटाला आगे चल रहे है। हिसार से कांग्रेस सांसद की मां सावित्री जिंदल भी बढ़त बनाएं हुए है। वह निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरी थी।

Assembly Elections 2024: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज