Delhi Election 2025 Result Live : दिल्ली विधानसभा वोटों की गिनती शुरू

0
73
Delhi Election 2025 Result Live
Delhi Election 2025 Result Live : दिल्ली विधानसभा वोटों की गिनती शुरू

सबसे पहले बैलेट पेपर वोट की हो रही गिनती

Delhi Election 2025 Result Live (आज समाज), नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए हुई वोटिंग की गिनती शुरू हो चुकी है। सबसे पहले बैलेट पेपर की गिनती की जा रही है। चुनाव आयोग ने मतगणना का कार्य शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने की पूरी तैयारी कर ली है। दिल्ली में 70 विधानसभा सीट के लिए गत पांच फरवरी को वोटिंग हुई थी। आज आठ बजे मतगणना का कार्य शुरू हो जाएगा। जाकि शाम 6 बजे तक चलेगा। इस दौरान 9 बजे के बाद शुरूआती रूझान आने शुरू हो जाएंगे।

मतगणना का कार्य शांतिपूर्ण तरीके से चले इसके लिए चुनाव आयोग ने 19 मतगणना केंद्र बनाए हैं। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय (सीईओ) ने मतगणना से जुड़ी तमाम तैयारियों को शनिवार शाम तक अंतिम रूप दिया। सुबह नौ बजे के बाद मतगणना का पहला रुझान आएगा।

पूरी प्रक्रिया की होगी वीडियोग्राफी

अनुमान है कि दोपहर बाद स्थिति साफ हो जाएगी। उम्मीद है कि देर शाम तक सभी 70 विधानसभा सीटों के परिणाम घोषित हो जाएंगे। सभी ईवीएम को 11 जिलों में बनाए गए 70 स्ट्रांग रूम में रखा गया है, जहां लगभग 30 हजार पुलिसकर्मी उनकी सुरक्षा में तैनात हैं। मतगणना केंद्रों की निगरानी भी सीसीटीवी के अलावा पर्यवेक्षकों, माइक्रो पर्यवेक्षकों की निगरानी में होगी। स्ट्रांग रूम के ईवीएम को बाहर लाने से लेकर मतों की गिनती तक की प्रक्रिया का वीडियो ग्राफी की जाएगी। कुल पांच हजार कर्मचारियों को मतगणना प्रक्रिया को पूरा करने के लिए लगाया गया है।

दिल्ली कैंट सीट का परिणाम आ सकता है जल्द

दिल्ली कैंट विधानसभा का परिणाम जल्दी आने की उम्मीद है। यह सीट पर सबसे कम 78 हजार के करीब मतदाता हैं। यहां पर 59.36 फीसदी मतदान हुआ है। ऐसे में यहां पर जल्दी परिणाम आ सकता है। वहीं विकासपुरी विधानसभा में 4.56 लाख मतदाता हैं। ऐसे में यहां का परिणाम देर से घोषित होने की उम्मीद है।

इस तरह होगी गिनती

सबसे पहले बैलेट पेपर के वोट गिने जाएंगे। इसके बाद ईवीएम और आखिर में हर विधानसभा में पांच-पांच वीवीपैट मशीन की क्रॉस मैंचिंग होगी। हर विधानसभा में 14 काउटिंग टेबल लगाई जाएंगी। दोपहर 12 बजे के बाद अधिकतर सीटों का आ जाएगा रुझान। हर विधानसभा में 10 से 15 राउंड होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें : Delhi Election Result 2025 : दिल्ली विस चुनाव परिणाम आज, किसके हाथ लगेगी सत्ता की चाबी

ये भी पढ़ें : Delhi Election Live Result 2025 : आप और भाजपा का 50 सीट जीत का दावा