Cottage cheese: कॉटेज़ चीज़ से शरीर को न्यूट्रिशन की प्राप्ति होती है

0
58
Cottage cheese

Cottage cheese: कैल्शिमय और मैग्नीशियम से भरपूर कॉटेज़ चीज़ का चलन दिनों दिन बढ़ रहा है। आहार में पोषण को बढ़ाने के लिए फिटनेस फ्रीक इस लो कैलोरी फूड का सेवन करते हैं। मैक्रोन्यूट्रिएंटस के इस रिच सोर्स को कई तरह से अपनी मील्स में शामिल किया जा सकता है। आहार विशेषज्ञ भी वेटलॉस के अलावा मसल्स ग्रोथ और बोन हेल्थ के लिए फायदेमंद कॉटेज़ चीज़ के सेवन की सिफारिश करते हैं।

कॉटेज़ चीज़ कैसे पनीर से अलग है

कॉटेज चीज़पनीर की ही श्रेणी में आता है। यह प्रोसेस्ड चीज़ और सामान्य पनीर से थोड़ा अलग होता है। इसकी संरचना कुछ हद तक दही जैसी होती है, जिसे स्किम्ड मिल्क से बनाया जाता है। सेहत से जुड़े फायदों के साथ.साथ अपने स्वाद के कारण इसे धीरे.धीरे लोकप्रियता मिल रही है। इसके सेवन से शरीर को न्यूट्रिशन की प्राप्ति होती है। इसके अलावा वेटलॉस में भी मदद करता है।

1. मिलता है भरपूर पोषण

इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, सेलेनियम और सोडियम जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। आहार में रोजाना कॉटेज चीज़ की एक सर्विंग को शामिल करने से स्वास्थ्य को कई तरह से लाभ हो सकते है। इससे हड्डियों को मजबूती मिलती है और इसमें अमीनो एसिड्स भी मौजूद होते हैं, जिससे भूख लगने लगती है और नींद न आने की समस्या हल हो जाती है। अमीनो एसिड्स हमारे इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाते हैं।

2. वजन नियंत्रण में कारगर

अगर आप वजन कम करने का प्रयास कर रहे हैं, तो कॉटेज चीज़ का सेवन फायदेमंद हो सकता है। इसमें प्रोटीन की मात्रा पर्याप्त होती है। इससे भूख नियंत्रित रहती है। हाई प्रोटीन डाइट शरीर में भूख और पाचन से जुड़े हार्मोन को संतुलित करता है। इसमें पनीर के अन्य प्रकार की तुलना में वसा की मात्रा बहुत कम होती है। इसके चलते यह शरीर को मजबूती देते हुए वजन नियंत्रण में सहायक है।

3. ब्लड शुगर पर भी नियंत्रण

कॉटेज चीज़ में कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा कम होती है। साथ ही इसमें धीरे.धीरे रिलीज होने वाला कैसीन प्रोटीन होता है, जो खून में अचानक शुगर नहीं बढ़ने देता है। इसके अलावा यह हमारे शरीर में गट बैक्टीरिया को भी संतुलित बनाए रखने में मददगार है। इससे गुड और बैड बैक्टीरिया के बीच संतुलन बना रहता है और पाचन सही रहता है।

4. कैंसर का खतरा भी होता है कम

एक्सपर्ट के अनुसार कई रिसर्च इस बात का दावा करते हैं कि कॉटेज चीज़ का सेवन करने से ब्लेडर कैंसर, स्तन कैंसर, कोलोरेक्टल कैंसर और पेट के कैंसर का जोखिम कम होता है। इसके अलावा, धीरे.धीरे रिलीज होने वाला प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाने में भी भूमिका निभाता है। इसका नियमित सेवन मांसपेशियों को स्वस्थ रखने में सहायक है।