करनाल, 31मार्च, इशिका ठाकुर:
करनाल के नगर निगम के कर्मचारी पिछले 5 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं नगर निगम कर्मचारियों का कहना है कि जब तक सरकार मांगे नहीं मानेगी तब तक भूख हड़ताल इसी प्रकार चलती रहेगी। सरकार ने यदि 4 अप्रैल तक सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को नहीं माना तो आगे भी भूख हड़ताल जारी रखने का फैसला लिया जा सकता है तथा भूख हड़ताल के साथ-साथ यह भी बड़ा फैसला लिया जा सकता है कि काम छोड़कर शहर भर में मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा सकता है। इसके पश्चात लोगों को जो परेशानियों का सामना करना पड़ेगा उसके लिए सरकार की जिम्मेवार होगी।

अक्टूबर माह में मांगों को अभी तक नहीं किया लागू
करनाल नगर निगम के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे हुए कर्मचारियों का कहना है कि 26 मार्च को मुख्यमंत्री मनोहर लाल से वार्ता करवाने का टाइम दिया था लेकिन कहीं ना कहीं करनाल प्रशासन ने इस मामले में उनके साथ झूठ बोला था।
कर्मचारी नेताओं का कहना है कि अक्टूबर माह में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया था उस दौरान सरकार ने सभी मांगें मानी थी लेकिन उन मांगों को अभी तक भी लागू नहीं किया गया इसको लेकर भूख हड़ताल पर बैठना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें : अपने दांतों व मसूड़ों का ऐसे रखें ख्याल
यह भी पढ़ें : प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगाए–एसएचओ