​FARIDABAD NEWS : निगम कर्मचारियों ने काले झंड़े व उल्टी झाडू लेकर प्रदर्शन किया

0
160

फरीदाबाद न्यूज (आज समाज ) सुधीर वर्मा : हरियाणा सरकार से नाराज नगर निगम कर्मचारियों ने नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरुचरण खंडिया की अध्यक्षता में काले झंडे, उल्टी झाडू हाथों में लेकर नगर निगम मुख्यालय से बीके चौक तक जोरदार प्रदर्शन किया तथा प्रदर्शन कर सरकार द्वारा सफाई मित्र के नाम से बनाए गए पोर्टल एवं नो वर्क नो के पत्र की प्रति जलाई। 311 एप एवं अन्य मांगों का ज्ञापन संयुक्त आयुक्त हैडक्वाटर गजेंद्र सिंह के माध्यम से अतिरिक्त मुख्य सचिव शहरी स्थानीय निकाय विभाग के नाम ज्ञापन सौंपा। मांगों का समाधान 20 जुलाई तक नहीं किया तो 21 जुलाई को रोहतक में राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन कर करेंगे बड़े आंदोलन का ऐलान।

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप कहा कि सरकार ने हरियाणा में पूर्ववर्ती सरकारों के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए गुरुग्राम के 3480 सफाई कर्मचारियो सहित पूरे प्रदेश में 5 हजार से ज्यादा सफाई कर्मचारियों व सीवर मैनो की। उन्होंने छंटनी के विरोध में आंदोलन कर रहे गुरुग्राम नगर निगम के 26 सफाई कर्मचारी नेताओं की नौकरी बर्खास्त करना सरकार का असवैधानिक एवं घोर दलित एवं सफाई कर्मचारी विरोधी कदम बताया।

सरकार ने सफाई कर्मचारियों का शोषण करने की सभी सीमाएं पार कर दी हैं, इससे पहले सरकार ने नो वर्क नो पे का पत्र भी किया था। श्री शास्त्री ने सरकार पर हरियाणा कौशल रोजगार निगम की तर्ज पर सफाई कर्मचारी व सीवर मैनो के लिए अलग पोर्टल बनाकर अलग से वेतन निर्धारित कर समाज की मुख्य धारा से अलग करने का षड्यंत्र करते हुए ता उम्र सफाई कर्मचारी कच्चे तौर पर ही काम करेगा।

नपा. कर्म. संघ के राज्य उप महा सचिव सुनील चिंडालिया, अनूप चिंडालिया, ऑडिटर परशुराम ने मुख्यमंत्री द्वारा 16900 से 17000 रुपये की बढ़ोतरी करने की घोषणा को भी सफाई कर्मचारियों के साथ भद्दा मजाक बताते हुए कहा किए सफाई अभियान के नाम पर सफाई कर्मचारियों को प्रताडि़त किया जा रहा है वहीं सफाई कर्मचारियों को सफाई के उपकरण व सुरक्षा उपकरण भी नही दिए जा रहे हैं।
प्रदर्शन को अन्य के अलावा सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के वरिष्ठ प्रधान बलबीर सिंह, सैनिटेशन स्टाफ के प्रधान शिवकुमार, इलेक्ट्रीशियन यूनियन के प्रधान मनोज शर्मा, बेलदार यूनियन के प्रधान शहाबुद्दीन, वाटर सप्लाई यूनियन के सचिव राम रतन कर्दम, सफाई कर्मचारी यूनियन के वरिष्ठ प्रधान राकेश चिंडालिया, सचिव कृष्णा चिंडालिया, कोषाध्यक्ष दर्शन सिंह सोया, शक्ति सिंह, श्रीपाल मोरिया, देवेंद्र मझांवली, संजय की प्रेमपाल, महिला नेता ललिता, कमलेश, शकुंतला, नीतू, रोशनी, कमल आदि ने भी संबोधित किया।

: नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री संयुक्त आयुक्त हैडक्वाटर गजेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए।