नई दिल्ली। हांगकांग से जापान पहुंचे यात्रि जहाज में कोरोनावायरस से संक्रमित 10 लोग पाए गए। ये लोग योकोहामा बंदरगाह पर यात्री जहाज द्वारा पहुंचे है। जापान के स्वास्थ्य मंत्री कटसुनोबु काटो ने कहा ‘यात्री जहाज पर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए 10 लोगों को अस्पताल भेजा जाएगा।’ इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री ने सभी यात्रियों से 14 दिन तक जहाज पर ही रहने के लिए कहा है।
कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए जहाज,जिसमें लगभग 2700 यात्री सवार हो सकते है, को अलग किसी स्थान पर रखा जा सकता है।