Rohtak News: भाजपा के 16वें प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बड़ौली की ताजपोशी आज, रोहतक में होगा कार्यक्रम

0
125
भाजपा के 16वें प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बड़ौली की ताजपोशी आज, रोहतक में होगा कार्यक्रम
भाजपा के 16वें प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बड़ौली की ताजपोशी आज, रोहतक में होगा कार्यक्रम

Rohtak News (आज समाज) रोहतक: भाजपा के 16वें प्रदेश अध्यक्ष के रूप में राई से विधायक मोहनलाल बड़ौली की आज ताजपोशी होगी। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री नायब सैनी व प्रदेश प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनिया पगड़ी पहनाकर जिम्मेदारी देंगे। पद ग्रहण समारोह में प्रदेश सरकार के सभी मंत्री, विधायक व वरिष्ठ पदाधिकारियों को बुलाया गया है। भाजपा 1980 से अब तक अपने 43 साल के कार्यकाल में चार बार प्रदेश के अंदर सत्ता में आई है। 1987 में डॉक्टर मंगलसेन, 1996 में रमेश जोशी, 2014 में रामबिलास शर्मा व 2019 में सुभाष बराला प्रदेश अध्यक्ष थे। केवल 2014 में भाजपा ने अपने दम पर सरकार बनाई, बाकी तीन बार गठबंधन की सरकार बनी। 30 अक्तूबर 2023 को भाजपा ने नायब सैनी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। उनके कार्यकाल में मई 2024 में लोकसभा चुनाव हुए। चुनाव से ठीक पहले भाजपा में बड़े स्तर पर बदलाव हुआ। प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी को पार्टी ने मुख्यमंत्री बना दिया। तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल को करनाल से लोकसभा का टिकट देकर मैदान में उतारा। अब मनोहर लाल केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं, जबकि नायब सैनी प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। पार्टी ने अब नायब सैनी का भार कम करने के लिए राई से विधायक मोहन लाल बड़ौली को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।