Corona Update Today 17 February 2022

Corona Update Today 17 February 2022 : देशभर में कोरोनी की तीसरी लहर थमती नज़र आ रही है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के कसो में मामूली उछाल देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना (Covid) के 30,757 नए केस सामने आए हैं । यह नंबर बुधवार के मुकाबले 0.5% कम है। वहीं अगर बात की जाए डेथ केस की तो पिछले 24 घंटे में 541 मरीजों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई है। दूसरी ओर 67,538 मरीज कोरोना से ठीक होकर अपने घर भी पहुंचे। देश में अभी सक्रिय केसों की बात की जाए तो अब 3.32 लाख एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटों में सक्रिय केसों में 37.32 हजार मामलों की गिरावट आई है।

भारत में कुल केस

अब तक भारत में आने वाले कोरोना केस की कुल संख्या 4.27 करोड़ है। वहीं इसमें से 4.19 करोड़ से अधिक लोग स्वस्थ होकर घरों को जा चुके हैं। वहीं रिकवरी रेट अब बढ़कर 98.03% तक पहुंच गया है। (Total Cases In India)

जानें इन राज्यों में अधिक केस

    राज्य                            केस

  1. केरल                        12,223
  2. महाराष्ट्र                      2,748
  3. कर्नाटक                     1,894
  4. राजस्थान                    1,702
  5. मिजोरम                     1,571

वैक्सीन डोज की संख्या

पिछले 24 घंटों में भारत में कुल 34.75 लाख वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं। इसके बाद देशभर में अब तक लगे वैक्सीन डोज की संख्या 1.74 अरब से अधिक हो गई है। पिछले 24 घंटे में 11.79 लाख कोरोना सैंपल की जांच की गई है।

Corona update of 17 February 2022

READ ALSO : राष्ट्रीय कुडो में डीपीएस के सिद्धार्थ को गोल्ड : Gold Medal In Kudo Competition

READ ALSO : जाने 16 फ़रवरी 2022 के कोरोना अपडेट : Corona Update on 16 february 2022

Connect With Us : TwitterFacebook