नई दिल्ली। अब धीरे-धीरे लॉकडाउन खोल जा रहा है लेकिन इसके साथ-साथ कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में देश में सबसे ज्यादा नए मामले और नई मौतें हुई हैं।अब भारत इटली को पीछे छोड़कर बुरी तरह से प्रभावित देशों की सूची में छठे नंबर पर पहुंच गया है। देश में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 9,887 नए मरीज सामने आए हैं । शनिवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के कारण 294 मरीजों ने दम तोड़ दिया।
स्वास्थ्य मंत्रालय केजारी किए आंकड़ों पर नजर डालेंतो देश में अभी 236657 कोरोना के मरीज हैं। इसमें से सक्रिय मरीजों की संख्या 115942 है। जबकि 114073 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना से देश में अब तक 6642 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्रदेश मेंकोरोना का सबसे बड़ा हॉट स्पॉट बना हुआ है। यहां कोरोना मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है। राज्य में 80229 कोविड-19 मरीज मिले हैं, जिसमें से 42224 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 35156 लोग ठीक भी हुए है। जबकि 2849 लोगों की मौत हुई है।
तमिलनाडु में भी कोरोना संक्रमण मामलों की संख्या काफी अधिक है। यहां 28694 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 12700 सक्रिय मरीज हैं। इसके अलावा 15762 लोग ठीक हुए हैं और 232 की मौत हुई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो 26334 मरीज हैं। इसमें 15311 लोग सक्रिय मरीज हैं। वहीं, 10315 लोग ठीक हुए हैं और 708 लोगों की मौत हुई है।आंध्र प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 4303 है। असम में 2153, बिहार में 4596, चंडीगढ़ में 304, छत्तीसगढ़ में 879 मरीज हैं। गुजरात 19094, हरियाणा में 3597 मरीज हैं। जम्मू कश्मीर में 3324 कुल मरीज हैं। जबकि उत्तर प्रदेश में दस हजार के पास मरीजों की संख्या पहुंच गई है। राज्य में 9733 मामलों में से 3828 सक्रिय मरीज हैं। इसके अलावा 257 लोगों की जान गई है।