आज समाज डिजिटल, अम्बाला:
यदि आप किशमिश को दूध में मिलाकर इसका सेवन करते हैं तब इसके गुण और ज्यादा बढ़ जाते हैं। स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए दूध के साथ किशमिश का सदियों से सेवन किया जा रहा है। दूध में किशमिश मिलाकर पीने से हमारे शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं।
किशमिश सूखे अंगूर होते हैं। फाइटोकेमिकल्स और फाइबर से भरपूर किशमिश हमारे स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए एक अच्छा आहार मानी जाती है। इसमें मौजूद आयरन हमारे शरीर में खून की कमी को दूर करता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र पर भी बेहतर प्रभाव पड़ता हैं। लेकिन जब आप किशमिश को दूध में मिलाकर इसका सेवन करते हैं तब इसके गुण और ज्यादा बढ़ जाते हैं। स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए दूध के साथ किशमिश का सदियों से सेवन किया जा रहा है। आईये जानते हैं दूध में किशमिश मिलाकर पीने से हमारे शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं।
हड्डियों के लिए फायदेमंद
दूध के साथ किशमिश का सेवन करने से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। दूध और किशमिश दोनों ही कैल्शियम का अच्छा सोर्स हैं इसलिए इनका सेवन करने से हड्डियाँ मजबूत होती है। इसके अलावा रोजाना किशमिश को दूध में मिलाकर पीने से जोड़ों, घुटनों के दर्द और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है।
आंखों के लिए फायदेमंद
दूध के साथ किशमिश का सेवन करने से आँखों को कई जबरदस्त फायदे मिलते हैं। इनमें मौजूद पॉलीफेनोलिक और फाइटोन्यूट्रिएंट्स, शरीर में एंटी आॅक्सीडेंट को मजबूत बनाता है। मजबूत एंटी आॅक्सीडेंट आंखों की ज्यादातर समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
दिल के लिए फायदेमंद
दूध के साथ किशमिश का सेवन करने से दिल को स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद फाइबर, पोटेशियम और अन्य बायोएक्टिव कम्पाउंड दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। दिल की समस्याओं से बचने के लिए रोजाना किशमिश के साथ दूध का सेवन करें।
पाचन के लिए फायदेमंद
दूध के साथ किशमिश का सेवन पाचन के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। किशमिश और दूध में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके अलावा किशमिश और दूध का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं।
ये भी पढ़ें : कैमरों पर स्प्रे मार चोर उखाड़ ले गए एटीएम, मौके पर फोरेंसिक टीम
ये भी पढ़ें : खुफिया विभाग पर हमले में पहली कामयाबी, निशान फरीदकोट से गिरफ्तार
ये भी पढ़ें : दोस्त को उतारा मौत के घाट फिर किए टुकड़े, कारण 25 हजार रुपये का लेनदेन
ये भी पढ़ें : अंबाला में मिले हैंड ग्रेनेड का संबंध भी करनाल में पकड़े आतंकियों से जुड़े