Gurudwara Manji Sahib में कार सेवा हुई शुरु

0
66
Gurudwara Manji Sahib में कार सेवा हुई शुरु
कार सेवा के बारे में जानकारी देते हरियाणा कमेटी के वष्ठि उपप्रधान सुदर्शन सिंह सहगल व कार्यकारिणी समिति मैंबर टीपी सिंह।
Gurudwara Manji Sahib| Ambala News : श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी महाराज की चरण छौह प्राप्त ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री मंजी बावली साहिब अंबाला शहर में मंगलवार को बहुउद्देशीय हॉल, जोड़ा घर एवं प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य शुरु किया गया।

गुरु चरणों में अरदास के बाद यह कार सेवा आरंभ की Gurudwara Manji Sahib

हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के वरिष्ठ उपप्रधान सुदर्शन सिंह सहगल, कार्यकारिणी समिति मैंबर टीपी सिंह, बाबा विजय सिंह सहित संगत ने गुरु चरणों में अरदास के बाद यह कार सेवा आरंभ की। उनहोंने बताया कि यह सेवा संत बाबा बचन सिंह कार सेवा दिल्ली वाले व बाबा महिंदर सिंह कार सेवा पेहवा वाले कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि लगभग 9000 सकवेयर फीट ऐरिआ में बनने वाले इस भवन की दोनों ओर बरामदा, सीढिय़ां एवं लिफट का प्रपोजल भी है। इसके नीचे वाले भवन का लैंटर आज डालने का काम शुरु हुआ है, जो बुधवार को भी चलेगा।

गुरु हरगोबिंद साहिब जी महाराज गवालियर जाते समय यहां रूके थे Gurudwara Manji Sahib

वरिष्ठ उपप्रधान ने बताया कि श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी महाराज गवालियर जाते समय यहां रूके थे और यहां एक बाउली साहिब का निर्माण कराया था, जो आज भी यहां सुशोभित है। उन्होंने बताया कि जीटीरोड की तरफ गुरुद्वारा साहिब में शौचालय का निर्माण भी कराया जा रहा है, जो कि जल्द ही पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी पूरी निष्ठा व सेवा भाव से अपना कार्य कर रही है।
पिछले समय में संस्था जो गुरुद्वारा साहिबान में जरुरत के अनुसार परियोजनाएं शुरु की है, जिनका कार्य तेजी से चल रहा है। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर जज सिंह, हैड ग्रंथी सतनाम सिंह, हरगोबिंद सेवा सोसायटी के प्रधान मनजीत सिंह बबू, रजिंदर सिंह ओबराय, अमरजीत सिंह बिंद्रा, कपूर सिंह, जगजीत सिंह सहित शहर व आसपास के गांवों की संगत मौजूद रही।