Punjab CM News : प्रदेश के सफाई कर्मियों नियमित करने पर हो रहा विचार : सीएम

0
17
Punjab CM News : प्रदेश के सफाई कर्मियों नियमित करने पर हो रहा विचार : सीएम
Punjab CM News : प्रदेश के सफाई कर्मियों नियमित करने पर हो रहा विचार : सीएम

कहा, प्रदेश सरकार सभी वर्गाें की भलाई के लिए कर रही कार्य

Punjab CM News (आज समाज), जालंधर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार प्रत्येक वर्ग की भलाई के लिए दिन रात कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उनका मकसद है कि लोगों की सेवा में किसी तरह की कसर न छोड़ी जाए। मुख्यमंत्री भगवान वाल्मीकि जी के प्रकोटत्सव के अवसर पर निकाली गई शोभा यात्रा में शामिल होने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर सीएम ने कहा कि राज्य भर में सफाई सेवकों की सेवाओं को नियमित करने के लिए पहले ही नीति पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पहले ही एक उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है ताकि इससे संबंधित सभी पक्षों को विश्वास में लेकर एक व्यावहारिक ढांचा तैयार किया जा सके। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि राज्य सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

भगवान वाल्मीकि जी द्वारा बताए मार्ग पर चलें

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रगतिशील और समृद्ध पंजाब बनाने के लिए लोगों से भगवान वाल्मीकि जी के बताए मार्ग पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी संस्कृत भाषा के जनक थे और वे विश्व के आदिकवि हैं, जिन्होंने अपनी अमर और महान रचना रामायण के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह महान महाकाव्य सदियों से लोगों को जीवन की सीख दे रहा है और नैतिक मूल्यों के लिए एक प्रकाशस्तंभ है, जो आज के भौतिकवादी समाज में अधिक प्रासंगिक है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी ने समाज में समानता और राज्य या समाज को आदर्श बनाने के लिए किस तरह के व्यक्तियों, शासकों और जनता को किस प्रकार के आदर्शों का पालन करना चाहिए, इसका वर्णन किया है।

यह भी पढ़ें : Punjab News : जत्थेदार हरप्रीत सिंह के इस्तीफे से गर्माई राजनीति

जीवन में उच्च आदर्शों का पालन करना जरूरी

समाज की सांस्कृतिक विरासत में भगवान वाल्मीकि जी के अतुलनीय योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे महर्षि वाल्मीकि जी द्वारा दिखाए गए मार्ग और उच्च आदर्शों का पालन करें ताकि समानता वाले समाज का निर्माण किया जा सके। भगवंत सिंह मान ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी द्वारा रचित महान महाकाव्य रामायण सदियों से मानवता को सत्य और आदर्श मूल्यों की शिक्षा दे रहा है। आने वाली पीढ़ियों के लिए अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने के राज्य सरकार के कर्तव्य को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि जो देश अपनी संस्कृति और विरासत को भूल जाते हैं, वे समय के साथ नष्ट हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें : Punjab Farmers Protest : प्रदेश के सभी टोल आज फ्री कराएंगे किसान

यह भी पढ़ें : Punjab News Update : पराली से बायोगैस उत्पन्न करेंगे : अरोड़ा