Hisar News: कांग्रेस की सोच हमेशा दलित विरोधी रही: अशोक तंवर

0
13
कांग्रेस की सोच हमेशा दलित विरोधी रही: अशोक तंवर
Hisar News: कांग्रेस की सोच हमेशा दलित विरोधी रही: अशोक तंवर

बरवाला में पूर्व सांसद ने भाजपा प्रत्याशी के लिए किया चुनाव-प्रचार
Hisar News (आज समाज) हिसार: जिले के बरवाला हलके में सिरसा से पूर्व सांसद अशोक तंवर ने आज कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच हमेशा दलित विरोधी रही है। कांग्रेस के अंदर एक विशेष जाति के लोगों का बोलबाला है। इन्ही लोगों ने हमेशा प्रदेश के अंदर दलितों की आवाज को दबाया है। कुमारी सैलजा का अपमान भी यही विशेष लोग कर रहे हैं। हरियाणा कांग्रेस में विशेष नेता, एक गुट से जुड़े नेता और उनके अनुयायी और भक्त ही सैलजा का अपमान करने में लगे हैं। मगर विशेष नेता को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अशोक तंवर रविवार को बरवाला से भाजपा प्रत्याशी रणबीर गंगवा के लिए प्रचार करने आए थे। तंवर ने कहा कि नारनौंद में कुमारी सैलजा के लिए जो कुछ भी कहा गया। वह कांग्रेंस की दलित विरोधी मानसिकता का परिचायक है। भाजपा प्रत्याशी रणबीर गंगवा ने भी कांग्रेस के समय भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद पर निशाना साधा कहा और कांग्रेस से दूर रहने में ही लोग अब अपनी भलाई समझते हैं। लोग पुराना बुरा दौर वापस नहीं लाना चाहते।

भाजपा ने हरियाणा एक और हरियाणावी एक का नारा दिया

तंवर ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा एक और हरियाणावी एक का नारा दिया। सबका भरोसा जीतकर हम सबको कैसे आगे लेकर जाएं इसी को लेकर भाजपा ने काम किया है। लोकसभा चुनाव में झूठ और षडयंत्र फैलाया गया। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने वाली है इसलिए बरवाला की भी इसमें हिस्सेदारी होनी चाहिए। वहीं तंवर ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को अड़ंग-बड़ंग बताया। उन्होंने भाजपा के घोषणापत्र में जो गृहणियों के खाते में 2100 रुपए डलवाने की बात कही है वह सच है।

यह भी पढ़ें :   Bengluru Murder: श्रद्धा जैसा हत्याकांड, बेंगलुरु के एक फ्लैट में महिला के शव के 30 से ज्यादा टुकडे मिले