Rohtak News: कांग्रेस की दुकान खाली हो चुकी: नायब सैनी

0
91
कांग्रेस की दुकान खाली हो चुकी: नायब सैनी
कांग्रेस की दुकान खाली हो चुकी: नायब सैनी

Rohtak News (आज समाज) रोहतक : रोहतक स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पत्रकार वार्ता की। इस दौरान सीएम नायब सैनी ने जम्मू एंड कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के साथ हुए गठबंधन होने के बाद राहुल गांधी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को घेरते हुए इस गठबंधन को लेकर कई सवाल उठाए। सीएम नायब सैनी ने कहा कि जम्मू कश्मीर में दोनों पार्टियों के बीच समझौता हुआ है। इस समझौते पर राहुल गांधी व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी जम्मू कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस कहती आई कि क्या कांग्रेस धारा 370 और 35ए को वापिस करने की बात कह रहे। क्या वे तिरंगे से अलग झंडे का समर्थन करते है। क्या वे पत्थर बाजों का समर्थन करते है। नायब सैनी ने कहा कि राहुल गांधी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को इस समझौते को लेकर भी जवाब देना होगा। क्या यह वहां पर उसी प्रकार से पाकिस्तान के आतंकवाद को बढ़ाना चाहते है। हुड्डा साहब जवाब दे क्योंकि हरियाणा के दस प्रतिशत जवान हरियाणा से है। वहीं हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भी सीएम नायब सैनी ने कहा हरियाणा में कांग्रेस की दुकान खाली हो चुकी है। उनके पास अब कुछ नहीं बचा। किस प्रकार से कांग्रेस की सरकार के समय रहते मैंने सवाल पूछे अब तक जवाब नहीं आए।

कांग्रेस राज में था भ्रष्टाचार व अपराध

नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस का देश व प्रदेश के विकास से कोई लेना देना नहीं है, इनको सिर्फ कुर्सी चाहिए। कांग्रेस के राज में भ्रष्टाचार और अपराध था, नौकरियों में खर्ची-पर्ची से नौकरियां मिलती थी। कांग्रेस में नौकरियों के लिए अटेची चलती थी। हरियाणा की जनता बीजेपी को तीसरी बार सरकार बनाने का मौका देगी, यह 4 अक्टूबर को फैसला हो जाएगा। उन्होंने जेजेपी के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव के बाद समर्थन देने की बात पर बोले कि दुष्यंत चौटाला को कांग्रेस से बचकर रहें। वहीं दुष्यंत मजबूत होकर चुनाव लड़ें, ताकि कुछ सीटें जीतकर आएं।

सभी 90 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

सीएम नायब सैनी के करनाल की बजाय लाडवा या अन्य जगह से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा हम 90 की 90 सीटों पर चुनाव लड़ रहे है। हालांकि जब लाडवा से चुनाव लड़ने की बात कही तो हंसकर टालते नजर आए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार हिसाब मांग रही है, लेकिन पहले वे सुरजेवाला के पास बही खाते थे वे ही हिसाब दे दे।