Karnal News: करनाल में कांग्रेस की संदेश पदयात्रा आज,कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला व बिजेंद्र सिंह होंगे शामिल

0
59
कुमारी सैलजा
कुमारी सैलजा

Karnal News (आज समाज) करनाल: हरियाणा के करनाल में आज कांग्रेस की संदेश यात्रा पहुंचेगी। इस यात्रा में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रणदीप सूरजेवाला, लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा, और पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह शामिल होंगे। यात्रा का करनाल में भव्य स्वागत करने की तैयारियां जोरों पर हैं, और स्थानीय कांग्रेस कार्यकतार्ओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव और हरियाणा लोकसभा एवं विधानसभा मेनिफेस्टो कमेटी की सदस्य निशा जोगिंद्र नली ने बताया कि यात्रा के स्वागत के लिए करनाल में 14 प्रमुख स्थलों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यात्रा का प्रारंभ राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पार्पण से होगा, जिसमें कुमारी सैलजा, रणदीप सूरजेवाला और बिजेंद्र सिंह शामिल होंगे। इसके बाद यात्रा का काफिला बाइकों के साथ कंबोज धर्मशाला से शुरू होगा। यात्रा का मार्ग घंटाघर, सब्जी मंडी, हॉस्पिटल चौक, और कुंजपुरा रोड होते हुए शहीद मदन लाल ढींगडा जी स्मारक स्थल पर समाप्त होगा। निशा जोगिंद्र नली ने बताया कि इस स्थल पर यात्रा का समापन भव्य स्वागत के साथ होगा।