हमें हमारी मेहनत का फल नहीं मिला : देवेन्द्र यादव
Delhi News Update (आज समाज), नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव गुजर चुके हैं। इन चुनाव के साथ ही अगले पांच साल के लिए दिल्ली की सत्ता में भारतीय जनता पार्टी का राज कायम हो गया है। इसके साथ ही आप का वर्चस्व समाप्त हो गया है। जिसका दुख उसे है। लेकिन इन विधानसभा चुनाव का सबसे ज्यादा नुकसान जिस पार्टी को हुआ है वह है कांग्रेस। पिछले दो विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी कांग्रेस हाशिए पर रही। पार्टी के 70 में से 65 प्रत्याशियों की जमानत तक जब्त हो गई। जबकि चुनाव से पहले पार्टी ने संगठन को खड़ा करने पर पूरा जोर लगा दिया था। चुनाव के दौरान मतदाताओं की बेरुखी ने एक बार फिर से कांग्रेस नेताओं को तोड़ दिया है।
ये बोले प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि चाहे कांग्रेस को दिल्ली विधानसभा चुनावों में मेहनत का लाभ नहीं मिला है लेकिन सभी प्रत्याशियों ने बेहतर चुनाव लड़ा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सभी सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत की थी, मुझे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर गर्व है। उन्होंने कहा कि दलित और अल्पसंख्यकों का वोट हासिल करने में कांग्रेस विफलता ने हमारे वोट शेयर को प्रभावित किया, जिससे भाजपा को लाभ मिला।
उन्होंने कहा कि दलितों और अल्पसंख्यकों के भाजपा विरोधी वोट आम आदमी के गलत प्रचार के कारण उन्हें पड़ा क्योंकि आम आदमी पार्टी भ्रम फैलाया कि आम आदमी पार्टी सरकार बना रही है। देवेंद्र यादव ने कहा कि दलित और अल्पसंख्यक, जो हमेशा ही भाजपा की राजनीति से असहज रहे है। उन्होंने भाजपा को रोकने लिए के आम आदमी पार्टी सरकार गठन के झूठ में आकर अपना वोट आम आदमी पार्टी तक ही सीमित रखा, जिसके कारण कांग्रेस को वोट नही मिल पाया, जिससे हमारी संभावनाएं प्रभावित हुईं।
हमने हमेशा अल्पसंख्यकों और पिछड़ों की लड़ाई लड़ी
यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से ही पिछड़े समुदायों और अल्पसंख्यकों के लिए लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि हमने सही उम्मीदवार उतारे और मुझे कांग्रेस केडर पर गर्व है। हमें 6.5 वोट प्रतिशत मिला है। उन्होंने कांग्रेस पर विश्वास रखने वाले दिल्लीवासियों का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि बेशक दलितों और अल्पसंख्यक वर्ग दोनो वर्गो के वोट कांग्रेस को नही मिले, जो आम आदमी पार्टी के पास चले गए।
ये भी पढ़ें : Delhi News : आम आदमी पार्टी पर पड़ सकती है दोहरी मार
ये भी पढ़ें : Delhi News Update : भाजपा की सरकार बनते ही दिल्ली प्रशासन में होगा बदलाव