Haryana Assembly Result: कैथल से जीते कांग्रेस के आदित्य सुरजेवाला

0
8
कैथल से जीते कांग्रेस के आदित्य सुरजेवाला
Haryana Assembly Result: कैथल से जीते कांग्रेस के आदित्य सुरजेवाला

गुहला से कांग्रेस उम्मीदवार ने 21 हजार वोट से दर्ज की जीत
Kaithal News (आज समाज) कैथल: कैथल जिले में कि 4 विधानसभा सीटों की मतगणना जारी है, वहीं दो सीटों पर परिणाम घोषित हो चुके। कैथल से कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य सुरजेवाला ने 8 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। इसके अलावा गुहला से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र हंस ने 21 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। भाजपा केवल पूंडरी सीट पर ही चल रही है आगे है। कलायत में कांग्रेस प्रत्याशी विकास सहारन 8235 वोटों से आगे चल रहे हैं। पुंडरी से भाजपा प्रत्याशी सतपाल जांबा ने 8682 वोटों से निर्दलीय प्रत्याशी सतबीर को पिछे छोड़ चुके हैं।

सफीदों से दादा गौतम ने दर्ज की जीत

सफीदों सीट से बीजेपी के राजकुमार गौतम ने कांग्रेस के सुभाष गांगोली को 4182 वोटों से हराया. राजकुमार गौतम को 58699 वोट मिले. कांग्रेस के सुभाष गांगोली को 54517 वोट मिले। वहीं उचाना सीट पर कांग्रेस के बृजेंद्र चौधरी आगे चल रहे हैं। नरवाना से भाजपा के कृष्ण कुमार भी बढ़त बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें :  Haryana Assembly Election Result : कालका से भाजपा की शक्ति रानी शर्मा की शानदार जीत