Himachal By Poll Result Update : हिमाचल उपचुनाव में दो सीट पर कांग्रेस, एक पर भाजपा जीती

0
138
हिमाचल उपचुनाव में दो सीट पर कांग्रेस, एक पर भाजपा जीती
हिमाचल उपचुनाव में दो सीट पर कांग्रेस, एक पर भाजपा जीती

Himachal By Poll Result Update(आज समाज), शिमला : हिमाचल विधासभा उपचुनाव में तीनों सीटों के परिणाम सामने आ चुके हैं। इनमें दो सीट पर कांग्रेस, एक पर भाजपा ने जीत हासिल की है। देहरा से कांग्रेस प्रत्याशी और सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने चुनाव में अपने प्रतिद्वंदी व भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक होशियार सिंह को 9399 वोटों के अंतर से हराया। वहीं हमीरपुर उपचुनाव में भाजपा की जीत हुई है।

देहरा उपचुनाव में विजय के बाद सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाया। सीएम सुक्खू ने कहा कि मुझे खुशी है कि हिमाचल की जनता ने जनबल का साथ दिया और धनबल की पराजय हुई। देहरा में 25 साल से कांग्रेस चुनाव नहीं जीत पा रही थी। पार्टी ने सर्वे के आधार पर कमलेश ठाकुर को टिकट दिया और वहां हमारी जीत हुई है।

वहीं हमीरपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने 1571 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा की जीत पर हमीरपुर में कार्यकतार्ओं ने जश्न मनाया।

जबकि तीसरे उपचुनाव में नालागढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा 8,990 मतों के अंतर से उपचुनाव जीत गए हैं। इसकी आधिकारिक घोषणा होना बाकि है।