Himachal Political News : कांग्रेस बड़े मार्जिन से जीतेगी तीनों उपचुनाव : उप मुख्यमंत्री

0
12
कांग्रेस बड़े मार्जिन से जीतेगी तीनों उपचुनाव : उप मुख्यमंत्री
कांग्रेस बड़े मार्जिन से जीतेगी तीनों उपचुनाव : उप मुख्यमंत्री
कहा – भाजपा नेतृत्व के फैसले से पार्टी का कैडर भी नाराज 
 
Himachal Political News (आज समाज) शिमला। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को विपक्षी दल भाजपा पर तीखे हमले बोले। उन्होंने भाजपा नेतृत्व से सवाल किया कि प्रदेश में पिछले 6 महीने के भीतर घटे राजनीतिक घटनाक्रम को करवाकर आखिर उन्हें हासिल क्या हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा को प्रदेश की जनता को बताना चाहिए कि इस घटनाक्रम से भाजपा कैडर भी नाराज है और तीन उपचुनावों में भी कांग्रेस को बड़े मार्जिन से जीत मिलेगी। वे यहां प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।
अग्निहोत्री ने भाजपा पर विधानसभा की 9 सीटों पर उप चुनाव थोपने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को गिराने का जो असफल प्रयास किया, वह सबके सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भाजपा का मिशन लोटस कामयाब नहीं हो सका और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार और मजबूती के साथ उभर कर सामने आई है। 9 सीटों पर उपचुनाव के बाद कांग्रेस विधायकों की संख्या बढ़कर 40 से 41 हो जाएगी।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नौ विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद 7 विधायकों की मेंबरशिप चली जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा लीडरशिप को चुनाव के बाद प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए कि उनकी लालच की वजह से हिमाचल में उपचुनाव थोपे गए। उन्होंने कहा कि भाजपा का रचा हुआ प्रकरण समाप्ति की ओर बढ़ रहा है और 13 जुलाई के बाद सरकार और मजबूत होकर उभरेगी।
SHARE