Shimla Breaking News : तीनों उपचुनाव में कांग्रेस जीत हासिल करेगी : प्रतिभा सिंह

0
168
तीनों उपचुनाव में कांग्रेस जीत हासिल करेगी : प्रतिभा सिंह
तीनों उपचुनाव में कांग्रेस जीत हासिल करेगी : प्रतिभा सिंह
Shimla Breaking News (आज समाज), शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह में कहा है कि प्रदेश के तीनों विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से जीत हासिल कर रही है। हमीरपुर, देहरा व नालागढ़ के मतदाताओं का रूझान कांग्रेस के पक्ष में है और लोग प्रदेश में कांग्रेस सरकार को मजबूत करने के लिये एकजुट है। तीनों उप चुनावों के बाद प्रदेश में कांग्रेस विधायकों की संख्या 41 होने जा रही है।

भाजपा का कोई भी दांव अब चलने वाला नहीं

प्रतिभा सिंह ने यहां जारी एक बयान में कहा कि भाजपा का कोई भी राजनैतिक दांव अब प्रदेश में चलने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उप चुनावों के लिये भाजपा पूरी तरह जिम्मेदार है और इससे वह कभी भी दोषमुक्त नहीं होगी।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि तीनों पूर्व निर्दलीय विधायकों ने अपने मतदाताओं के उस भरोसे को तोड़ा है, जिसके लिए उन्होंने उन्हें चुना था। इसलिए उन्हें अब क्षेत्र के लोग कभी माफ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि इन तीनों पूर्व विधायकों को लोगों से अपने इस कृत्य के लिये माफी मांगनी चाहिए।