आज पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ता पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार की गलत नीतियों से देश में महंगाई बढ़ती जा रही है। वहीं आलाकमान इस प्रदर्शन से दूरी बनाए हुए हैं।
नई दिल्ली। देश में मंहगाई लगातार बढ़रही है। कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर मंहगाई और नीतियोंको लेकर निशाना साधते रही है। आज मंहगाई और लगातार बढ़रही पेट्रोल डीजल की कीमतोंपर कांग्रेस ने आज हल्ला बोल किया। पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ताओंने डीजल पेट्रोल के बढ़े दामोंके खिलाफ पेट्रोल पंपोंपर प्रदर्शन किया। लेकिन इस प्रदर्शन में कांग्रेस के आला नेतृत्व राहुल गांधी या प्रियंका गांधी नजर नहींआए। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट राजस्थान में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी आज के इस विरोध प्रदर्शन मेंभाग लिया। आक्रोश दिवस के रूप मेंदिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी आज के प्रदर्शन को मना रही है। दिल्ली की सड़कों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओंने हाथों में बैनर और झंडे लिए पैदल मार्च किया। वहीं राजधानी के दूसरे हिस्से में कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मोर्चा संभाला और केंद्र की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई।